{"_id":"2da1bb734a26138759b22e4efdb96322","slug":"murder-in-navi-mumbai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवी मुंबई: जज की पत्नी की गला काटकर हत्या","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नवी मुंबई: जज की पत्नी की गला काटकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 20 Dec 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवी मुंबई के खारघर में शुक्रवार की रात एक जज की पत्नी मीनाक्षी जायसवाल की गला काटकर दर्दनाक हत्या कर दी गई। स्थानीय महिला और बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष के तौर पर काम कर चुकीं मीनाक्षी घटना के वक्त खारघर के सेक्टर 17 की केलिब्रेशन बिल्डिंग स्थित घर में अकेली थीं। मीनाक्षी के पति नासिक में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक घटना को चार से पांच लोगों ने अंजाम दिया है। पुलिस का मानना है कि लुटेरे चोरी के इरादे से मीनाक्षी के घर में घुसे थे। मीनाक्षी के हाथ की दो उंगलियां भी कटी हुई थीं।
विज्ञापन
संभवत: लुटेरों ने अंगूठी निकालने के लिए ऐसा किया था। पूरे घर का सामान अस्त व्यस्त पाया गया है। खारघर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन