फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mumbai Police sent notice to MP Satyapal

सांसद सत्यपाल को मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिस

Sat, 02 Aug 2014 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 02 Aug 2014 09:04 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police sent notice to MP Satyapal

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त और भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह को पुलिस ने सरकारी बंगला खाली कराने का नोटिस भेजा है।

विज्ञापन


उन्होंने आईपीएस से इस्तीफा देने के बाद भी बंगला खाली नहीं किया, इसलिए विभाग ने उन पर 8.72 लाख रुपये का जुर्माना भी ठोका है। सत्यपाल पिछले 22 वर्षों से मुंबई पश्चिम उपनगर बांद्रा स्थित सरकारी बंगले में रह रहे हैं।

सत्यपाल सिंह ने बीते जनवरी महीने में मुंबई पुलिस आयुक्त पद से इस्तीफा देकर राजनीति में प्रवेश किया था। उन्होंने भाजपा के टिकट पर बागपत से चुनाव लड़ा और भारतीय लोकदल के चौधरी अजीत सिंह को हराया।
विज्ञापन

बंगला खाली कराने के लिए नोटिस

Mumbai Police sent notice to MP Satyapal

बांद्रा स्थिति अतिरिक्त पुलिस आयुक्त का बंगला आवंटित होने के बाद हालांकि वे कई साल मुंबई से बाहर भी पोस्टिंग पर रहे लेकिन उन्होंने वह बंगला अपने पास बरकरार रखा।

उनके इस्तीफे के बाद अब यह बंगला मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम) मिलिंद भामरे को आवंटित हुआ है, लेकिन बंगला खाली नहीं होने के कारण वे वरली स्थित आईपीएस मेस में रह रहे हैं।

सन 1980 बैच के आईपीएस सत्यपाल सिंह ने अगस्त 2012 में मुंबई पुलिस आयुक्त का पदभार संभाला था।

इसके पूर्व वे नागपुर, पुणे पुलिस आयुक्त, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के नक्सलग्रस्त गढ़चिरौली, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश के नक्सलग्रस्त प्रभावित इलाके में भी तैनात रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed