फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mumbai-gangrape-accused-not-minor

मुंबई गैंगरेपः कोई आरोपी नाबालिग नहीं

Mon, 26 Aug 2013 05:27 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 26 Aug 2013 05:27 PM IST
विज्ञापन
mumbai-gangrape-accused-not-minor
मुंबई गैंगरेप के आरोपियों के नाबालिग होने के संशय पर मुबंई के कमिश्नर
विज्ञापन
सतपाल सिंह ने विराम लगाते हुए पांचों आरोपियों को बालिग बताया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जिन दो आरोपियों के परिवार वाले आरोपियों के नाबालिग होने का दावा कर रहे है वो सरासर गलत हैं। गैंगरेप के पांचों आरोपी बालिग हैं। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों के अनुसार ये पांचों अपराधी बालिग है।

गैंगरेप के आरोपी सिराज रहमान की उम्र 24 साल, विजय जाधव 18 साल, चांद बाबू सत्तार 18 साल, सलीम अंसारी 27 साल और कासिम की उम्र 19 साल है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए सतपाल सिंह ने बताया कि पांचों आरोपी मुंबई में पले-बढ़े हैं। आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ये घटना तो काफी गंभीर है लेकिन ये कहना गलत होगा कि मुंबई असुरक्षित है।
विज्ञापन


सतपाल सिंह ने दावा किया है कि जिस मोबाइल से पीड़िता की तस्वीर खींची गई थी, उसको भी बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा उन्होंने साफ किया कि ये घटना पूर्वनियोजित नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की तारीफ करते हुए सतपाल सिंह ने कहा कि दोनों विभागों में कॉर्डिनेशन बढ़िया रहा जिससे घटना का खुलासा जल्द हो गया।

पांचों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने गैंगरेप के चौथे आरोपी को रविवार तड़के दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के वक्त आरोपी अपने रिश्तेदार के घर पर था। जबकि पांचवें आरोपी कासिम हाफिज शेख उर्फ कासिम बंगाली को मध्य मुंबई से गिरफ्तार किया गया।

टेक्निकल सर्विलांस से मुंबई क्राइम ब्रांच को पता चला था कि सलीम दिल्ली में है। शनिवार रात दिल्ली पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे वजीरपुर से दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने दिल्ली क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी और आरोपी को रात भर भरतनगर थाने में रखा गया।

रविवार को उसे रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed