फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mumbai court made david headley an accused of mumbai attack

आतंकी हेडली को 26/11 मुंबई हमलों का आरोपी बनाया जाएगा

Wed, 18 Nov 2015 05:37 PM IST
Updated Wed, 18 Nov 2015 05:37 PM IST
विज्ञापन
mumbai court made david headley an accused of mumbai attack

पाकिस्तानी-अमेरिकी मूल का लश्कर आतंकी डेविड कोलमेन हेडली को मुंबई की सेशन कोर्ट ने वर्ष 2008 में हुए 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलो में अरोपी बनाने की इजाजत दे दी है।

विज्ञापन


मुंबई की सेशन कोर्ट ने मुंबई पुलिस की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह अहम फैसला दिया है। फिलहाल हेडली अमेरिका की जेल में बंद है। विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए अमेरिका को इस बारे में जानकारी दी जाएगी। हेडली को आरोपी बनाए जाने के मामले में भी अमेरिका को बताया जाएगा।
विज्ञापन


कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की पैरवी करते हुए एडवोकेट उज्ज्वल निगम ने सेशन कोर्ट में कहा कि 26/11 की साजिश रचने के लिए हेडली के खिलाफ भारतीय कानून के तहत केस नहीं चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उन्होंने कहा आईपीसी के तहत अमेरिका की कोर्ट हेडली के खिलाफ केस चलाने के लिए सक्षम नहीं है। निगम ने कहा कि जिस आरोप में हेडली अमेरिका की जेल में बंद है वह आरोप भारत द्वारा लगाए गए आरोपों से अलग हैं।

याचिका पर सुनवाई करते हुए मुंबई कोर्ट के न्यायाधीश ने कहा कि विदेशी अदालत का फैसला केवल प्रेरक है यह सबूत नहीं हो सकता। कोर्ट ने कहा हेडली को वांछित आरोपी बनाया जाना चाहिए था।

कोर्ट ने सवाल किया जब अमेरिका ने हेडली को हिरासत में लिया था तब मुंबई पुलिस ने मामले जांच क्यों नहीं की। मुंबई पुलिस ने कहा है कि डेविड हेडली के खिलाफ मुंबई की अदालत में आरोपी जुंदाल के साथ ही मामला चलाया जाना चाहिए। क्यों कि दोनों ही मुंबई हमले के मास्टरमांइड हैं।

मुंबई हमलों के आरोपी

mumbai court made david headley an accused of mumbai attack

मुंबई पुलिस ने बीते 8 अक्टूबर को जीए सानप की सेशन कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने सैयद जबीउद्दीन अंसारी उर्फ अबू जुंदाल के खिलाफ आरोप तय किया था।

मुंबई हमले के आरोपी अजमल कसाब को पहले ही फांसी दी जा चुकी है। जबकि हमले के एक और आरोपी को कोर्ट ने बरी कर दिया था। इससे पहले अदालत ने 6 नवंबर को यह फैसला सुरक्षित रख लिया था। मुंबई आतंकी हमले में अबू जुंदाल प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक है।

मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड रहा हेडली

mumbai court made david headley an accused of mumbai attack

डेविड कोलमेन हेडली वर्ष 2008 के मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड रहा। हेडली फिलहाल अमे‌रिका की जेल में बंद है। बताया जाता है कि डेविड हेडली लश्कर-ए तैयबा प्रमुख हाफिज सईद का खास माना जाता है।

भारत काफी समय से डेविड हेडली के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है। जानकारों के मुताबिक मुंबई हमलों में आरोपी बनाने के बाद अब हेडली को भारत लाने की कोशिशे तेज हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed