{"_id":"e6877fd2a929c08baf4176582d68ff41","slug":"mumbai-cops-put-thief-on-banana-diet-get-chain-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर ने निगली चेन, पुलिस ने 96 केले खिलाकर निकाली!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चोर ने निगली चेन, पुलिस ने 96 केले खिलाकर निकाली!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 27 Dec 2013 02:04 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को आखिरकार कामयाबी मिल ही गई। मामला काफी पेचीदा है, लेकिन समझदारी से काम लेते हुए चोरी हुआ माल दोबारा हासिल कर लिया गया।
विज्ञापन
लंबी दूरी की एक ट्रेन में चेन झपटमार ने एक डॉक्टर से 11 ग्राम सोने की चेन हथिया ली थी, लेकिन पुलिस ने आठ दर्जन केले खिलाकर यह चेन वापस हासिल कर ली।
पुलिस के मुताबिक बांद्रा में रहने वाली महिला डॉक्टर विदर्भ एक्सप्रेस के एस7 डिब्बे में सफर कर रही थीं, जब चोर उनकी चेन झपटकर भागा। हालांकि, मदद के लिए चिल्लाने पर साथ सफर कर रहे यात्रियों ने उसे एस8 कोच में पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया, "उसने दावा किया कि वह बेकसूर है और यात्रियों को उसके पास कोई चेन बरामद नहीं हुई। लेकिन एक शख्स ने बताया कि उसने उसे कुछ निगलते हुए देखा है और वह चेन ही होगी।"
विज्ञापन
कल्याण जीआरपी के सीनियर इंस्पेक्टर सम्पत निर्मल ने बताया, "हमने शुरुआत में एक्सरे कराया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। फिर अल्ट्रासाउंड कराया, तो चोर के पेट में चेन की बात पता चली।" इसके बाद हमने डॉक्टरों की सलाह पर उसे केले खिलाने शुरू किए और आठ दर्जन केले खिलाने के बाद हमें चेन वापस मिल गई।
विज्ञापन
चेन मिलने के बाद चोर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसका कहना है कि उसे डर था कि अगर चेन उसके पास से मिली, तो भीड़ उसे पीट-पीटकर मार डालेगी, इसलिए वह उसे निगल गया।