फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mumbai builder proposed to make world's tallest building in Surat

हमारे मुल्क में भी बनेगी बुर्ज खलीफा जैसी इमारत

Wed, 31 Dec 2014 03:32 PM IST
Updated Wed, 31 Dec 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
Mumbai builder proposed to make world's tallest building in Surat

बुर्ज खलीफा जैसी इमारत जल्द ही भारत में भी होगी। मुंबई के एक बिल्डर ने गुजरात के शहर सूरत में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बनाने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


ये तय नहीं है कि इमारत कब तक बनेगी, हालांकि इसका प्रस्ताव गुजरात इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड को भेज दिया गया है। वैसे तेलंगाना सरकार भी भारत में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बनाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


नवंबर महीने में सरकार इस आशय का एक प्रस्ताव भी पास कर चुकी है। दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा फिलहाल दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है, जिसकी ऊंचाई 830 मीटर है। बुर्ज खलीफा में 163 तल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण के ‌लिए 1200 करोड़ रुपए की जरूरत

Mumbai builder proposed to make world's tallest building in Surat

मुंबई के रीयल इस्टेट डेवलपर हरिहर महापात्रा ने सूरत में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बनाने की योजना बनाई है। ये इमारत 1200 मीटर ऊंची होगी। ये लंबाई बुर्ज खलीफा से 370 मीटर ज्यादा होगी।


इमारत के निर्माण के ‌लिए 1200 करोड़ रुपए के निवेश की आवश्यकता है। महापात्रा की फर्म ने इसके लिए सरकार से लगभग एक वर्ग किमी का क्षेत्र मांगा है।

टाइम्स ऑफ इं‌डिया के मुताबिक सूरत के कलेक्टर राजेंदर कुमार से बातचीत के बाद प्रस्ताव को गुजरात इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड को भेज दिया गया है।

तेलंगाना सरकार भी बनाना चाहती है सबसे ऊंची इमारत

Mumbai builder proposed to make world's tallest building in Surat

नवंबर महीने में तेलंगाना सरकार ने भी हैदराबाद में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बनाने का फैसला किया था। उस समय सरकार ने हैदराबाद स्थित हुसैन सागर के इर्दगिर्द बुर्ज खलीफा से ऊंची इमारत और कई अन्य ऊंची इमारतों के निर्माण का फैसला किया था।

तेलंगाना की सरकार हैदारबाद को मलेशिया का राजधानी कुआलालंपुर की तर्ज पर विकसित करना चाहती है। उस प्रोजेक्ट की तहत ही हुसैन सागर झील के इर्दगिर्द नेकलेस की शक्ल में इमारतों के निर्माण की योजना बनाई गई है।

माना जा रहा है कि ऐसी इमारतों के निर्माण के लिए पर्यावरण विभाग के साथ ही एयरपोर्ट प्राधिकरण की इजाजत की आवश्यकता भी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed