फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mumbai builder booked for refusing to sell flat to a non vegetarian

अब मुंबई में नॉन वेजिटेरियन को मकान देने से इनकार

Thu, 04 Jun 2015 02:35 PM IST
Updated Thu, 04 Jun 2015 02:35 PM IST
विज्ञापन
mumbai builder booked for refusing to sell flat to a non vegetarian

पिछले दिनों मुंबई में एक मॉडल को मुस्लिम होने के कारण फ्लैट न दिए जाने का मामला सामने आया था, अब उसी शहर में एक युवक को नॉन-वेजिटेरियन यानी मांसाहारी होने के कारण एक बिल्डर फ्लैट देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने उस बिल्डर और उसके एक कर्मचारी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

मुंबई के मलाड पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर मिलिंद खेटले ने बताया कि वैभव रहाटे की शिकायत पर राजेश मेहता और उनके कर्मचारी पंकज मेहता के खिलाफ आईपीसी की धारा 153(b)(1)(B)  के तहत मामल दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय एकता को ठेस पहुंचाने के आरोप में इन धाराओं के तहत सजा दी जाती है।
विज्ञापन

संजय निरूपम के धरने के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

mumbai builder booked for refusing to sell flat to a non vegetarian

मुंबई में कार डीलिंग का काम कर रहे वैभव राहाटे ने अपनी शिकायत में कहा कि श्रीनाथ समूह के एक कर्मचारी ने उन्हें चार मई को बताया कि उसके अपार्टमेंट में मराठियों और मुस्लिमों को फ्लैट नहीं दि‌या जाएगा, क्यों वे मांसाहारी होते हैं।

वैभव ने बताया कि उनसे कहा कि गया कि अपार्टमेंट केवल उन्हें ही फ्लैट दिया जाएगा, जो शुद्घ शाकाहारी हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। हालांकि उन्होंने ये स्पष्ट नहीं किया कि आरोपी बिल्डर को गिरफ्तार किया जाएगा या नहीं।

वैभव राहटे ने कहा कि पुलिस ने उनकी शिकायत के बाद भी 25 दिनों तक बिल्‍डर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने पुलिस स्टेशन के बाहर धरना दिया, उसके बाद ही पुलिस सक्रिय हुई।

मुंबई में ही पिछले दिनों एक एमबीए ग्रेजुएट को मुस्लिम होने के कारण नौकरी देने से इनकार कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed