फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mulayamsinghyadav-apexcourt-akhileshyadav-pil-cbi-disproportionate-assets

मुलायम को मिलेगी राहत, सीबीआई वापस लेगी केस

Mon, 02 Sep 2013 02:42 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 02 Sep 2013 02:42 PM IST
विज्ञापन
mulayamsinghyadav-apexcourt-akhileshyadav-pil-cbi-disproportionate-assets
समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव को आय से अधिक संपत्ति मामले में जल्द ही राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक मानसून सत्र के बाद सीबीआई सुप्रीम कोर्ट में यह हलफनामा दाखिल कर सकती है कि मुलायम सिंह यादव और उनके पुत्र अखिलेश यादव के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं बनता है।


टीएनएन के मुताबिक सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि चार्टर्ड एकाउंटेंट और कानून विशेषज्ञों के मुताबिक दोनों आरोपी मुलायम सिंह यादव और उनके पुत्र अखिलेश यादव के खिलाफ आपराधिक मामला नहीं बनता है।
विज्ञापन


सीबीआई ने वर्ष 1993-2005 के बीच 2.63 करोड़ रुपए की आय से अधिक आय होने पर मामला दर्ज किया था।

इस अवधि में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव को 4.45 करोड़ रुपए की आय हुई थी लेकिन इस अवधि में कुल खर्च 6.23 करोड़ रुपए किए गए थे।

सुप्रीम कोर्ट ने 13 दिसंबर, 2012 को सीबीआई को आदेश दिया था कि सांसद डिम्पल यादव की संपत्ति 1.45 करोड़ रुपए को अलग रख कर मामले की जांच की जाए।

सीबीआई ने कानून विशेषजों और चार्टर्ड एकांउटेंट से सलाह के बाद पाया कि दोनों के खिलाफ आपराधिक मामला नहीं बनता है।

सुप्रीम कोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई को 1 मार्च, 2007 को इस मामले में जांच करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed