फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mulayam trapped to promising special recruit young muslims

मुस्लिम युवकों की खास भर्ती का वादा कर फंसे मुलायम

Fri, 04 Apr 2014 05:31 PM IST
Updated Fri, 04 Apr 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
mulayam trapped to promising special recruit young muslims

मुस्लिम वोट बैंक के सहारे चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें पाने की जुगत में लगी सपा मुसलमानों को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बुलंदशहर और ग्रेटर नोएडा में चुनावी सभा करने पहुंचे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मुजफ्फरनगर के दंगों में मुसलमानों का ज्यादा नुकसान हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने मुस्लिम युवकों की पुलिस में खास भर्ती कराने का वादा भी कर दिया। मुलायम का यह बयान सामने आने के बाद डीएम ने भाषण का वीडियो तलब किया है।

'मुस्लिम युवकों की पुलिस में भर्ती कराएंगे'

mulayam trapped to promising special recruit young muslims

मुलायम ने दादरी में एक चुनावी सभा में कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे में मुस्लिम वर्ग की सबसे अधिक क्षति हुई है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यूपी की सपा सरकार ने पीड़ित मुसलमानों की मदद की है।

वहीं, सपा मुखिया ने बुलंदशहर के नयागांव में चुनावी सभा में कहा कि हम जल्द ही मुस्लिम युवकों की पुलिस में भर्ती कराएंगे।

एक आयोग की रिपोर्ट में साफ हो गया है कि मुस्लिमों की हालत दलितों से भी खराब है। इसलिए उनको रोजगार और नौकरी देंगे। दूसरी सरकारें मुसलमान नौजवानों का सीना कम बताकर साजिशन भर्ती से रिजेक्ट कर देती हैं और हमारी सरकार में वही युवक फिट हो जाते हैं।

'यूपी में सपा जीतेगी 60-70 सीटें'

mulayam trapped to promising special recruit young muslims

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सिर्फ गुजरात के दम पर कूद रहे हैं। वहां मात्र 26 सीटें हैं। देश में मोदी की कोई लहर नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि यूपी में सपा 60-70 सीटें जीतेगी और हमारे बिना केंद्र में सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया और कहा कि देश का बंटवारा कांग्रेस के कारण ही हुआ है।

उन्होंने कहा कि जिन्ना की मांग थी कि नेहरू मंत्रिमंडल में एक मंत्री मुस्लिम ले लिया जाए, लेकिन नहीं बनाया गया। यही बात बढ़ती गई और देश का बंटवारा हो गया।

मुलायम ने कॉलेज का नामकरण करने, पुल बनवाने, नौकरी देने आदि कई घोषणाएं कर डाली हैं। एडीएम निधि श्रीवास्तव का कहना है कि वीडियो देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed