{"_id":"af76294e-2b6c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mulayam-statement-false-or-emo","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह का बयान गलत या भावनाएं?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुलायम सिंह का बयान गलत या भावनाएं?
नोएडा/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
"बडे़ घरों की लड़कियां और महिलाएं ही केवल ऊपर जा सकती हैं, याद रखना, इसके पीछे की बात बता रहा हूं कि आपको मौका नहीं मिलेगा, हमारे गांव की महिलाओं में इतना आकर्षण नहीं।" समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव के इसी बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
मुलायम किस 'पीछे' की बात कर रहे हैं? कहीं उनका इशारा भ्रष्टाचार की ओर तो नहीं, ये समझने की बात है। इस बयान के बीच में छिपे मरम को समझना होगा जो सीधे तौर पर तरक्की की राह में फैले भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को सपा प्रवक्ता ने सफाई दी कि सपा प्रमुख ऐसी ओछी बातें नहीं करते। उनका कहने का मतलब शारीरिक आकर्षण बिल्कुल भी नहीं था। उनके कहने का मतलब था कि शहरी क्षेत्र की महिलाओं में एक राजनेता के रूप में मतदाताओं को लुभाने के ज्यादा गुण होते हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र की ज्यादातर महिलाएं अनपढ़ होने के कारण मतदाताओं को वोट के लिये आकर्षण नहीं कर पाती हैं।
विज्ञापन
बडे़ घर की लड़कियां और महिलाएं ही ऊपर तक जा सकती है, या आरक्षण का लाभ ले सकती हैं। ऐसे में ग्रामीण महिलाएं समृद्ध तबके की महिलाओं की तुलना में न तो ज्यादा पढ़ी लिखी होती हैं, और न ही लोगों पर ज्यादा प्रभाव छोड़ पाती है। इसलिए महिला आरक्षण के बिल से उन्हें कोई फायदा नहीं होगा।
पहले भी हो चुका है बवाल
इससे पहले भी मुलायम सिंह के महिलाओं के बारे में दिए बयान पर बवाल हो चुका है। 2010 में मुलायम ने महिलाओं पर टिप्पणी करके हंगामा खडा कर दिया था।
उन्होंने कहा था कि अगर महिला आरक्षण बिल पास हो गया तो संसद ऎसी महिलाओं से भर जाएगी, जिन्हें देखकर लोग सीटियां बजाएंगे और शोर-शराबा करेंगे।
उस टिप्पणी को लेकर राजनीतिक दलों और महिला संगठनों ने मुलायम की काफी आलोचना की थी। उस दौरान मुलायम की पार्टी विपक्ष में थी। बिल में महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान है।