{"_id":"7b61a144-7b7e-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"mulayam-singh-yadav-will-block-path-of-food-security-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा बिल की राह रोकेंगे मुलायम सिंह यादव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
खाद्य सुरक्षा बिल की राह रोकेंगे मुलायम सिंह यादव
नई दिल्ली/धीरज कनोजिया
Updated Wed, 20 Feb 2013 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद के बजट सत्र में यूपीए सरकार की मुश्किलों को सपा चौगुना करने में जुट गई है। दरअसल, सपा ने अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दिल के सबसे करीब खाद्य सुरक्षा विधेयक को पटरी से उतारने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
जस्टिस वर्मा समिति की सिफारिश पर महिला सुरक्षा अध्यादेश पर सवाल उठाने के बाद अब सपा ने खाद्य सुरक्षा बिल को किसान विरोधी बताते हुए इसका विरोध करने का मन बनाया है। सपा का कहना है कि जब तक सरकार किसानों के शत प्रतिशत पैदावार खरीदने की गारंटी नहीं देती तब तक वह खाद्य सुरक्षा बिल पारित नहीं होने देगी।
विज्ञापन
2014 के लोकसभा चुनाव से पहले यूपीए सरकार के आखिरी बजट में सपा कांग्रेस से सारे हिसाब बराबर करने में जुट गई है। लिहाजा, कांग्रेस की सियासत के लिहाज से कैश सब्सिडी के बाद दूसरा बड़ा गेम चेंजर माने जाने वाले खाद्य सुरक्षा विधेयक को रोकने का सपा ने दांव फेंक दिया है। कांग्रेस पर सियासी दबाव बनाने के लिए सपा ने बिल में समर्थन की एवज में ऐसी शर्त रखी है, जिसे सरकार की ओर से मंजूर करना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
सपा महासचिव राम गोपाल यादव ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विधेयक के कई बिंदु किसान विरोधी हैं। इन बिंदुओं के साथ इसे पार्टी मंजूर नहीं कर सकती। सपा की शर्त है कि सरकार किसानों के उत्पादन को खरीदने में शत प्रतिशत गारंटी दे। सपा तर्क दे रही है कि बिल आने के बाद किसानों का माल कहां बिकेगा।
एपीएल और बीपीएल को सस्ते में अनाज मिलेगा, तो क्या किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल पाएगा। अगर उनका माल कम मूल्य में बिका तो पहले से परेशान किसान के लिए संकट और बढ़ जाएगा। सपा महासचिव नरेश अग्रवाल ने कहा है कि सरकार को स्पष्ट तौर पर अपनी नीति रखनी पडे़गी। तब ही सपा अपना समर्थन देगी। सपा ने इस कानून से राज्य सरकारों को सब्सिडी के नुकसान होने की बात भी कह रही है।