फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mulayam singh yadav temple will not made now

अब नहीं बनेगा सपा मुखिया मुलायम सिंह का मंदिर

Fri, 30 Nov 2012 12:48 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Fri, 30 Nov 2012 12:48 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav temple will not made now

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशों के बाद अब सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का मंदिर नहीं बनेगा। मंदिर का निर्माण पार्टी की विचारधारा के विपरीत है। सपा मुखिया का मंदिर न बनाए जाने के फैसले से इस कार्य में लगे सैनी समाज के सभी लोग सहमत हैं। सभी ने घोषणा की है कि सपा मुखिया की कल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार कर आगामी लोकसभा चुनावों में सैनी समाज के लोग समाज के सभी वर्गों में घर-घर जाकर प्रचार प्रसार करेंगे और मुलायम सिंह यादव को देश का प्रधानमंत्री बनाकर ही दम लेंगे।

विज्ञापन


सपा के प्रांतीय नेता राजेश सैनी ने उक्त जानकारी एक बयान में दी है। सैनी का कहना है कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कभी भी जाति, धर्म, मंदिर मस्जिद की आड़ लेकर राजनीति नहीं की है। 22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन पर सैनी समाज ने सपा मुखिया की नीतियों से प्रभावित होकर अति उत्साहवश सैनी समाज के लोगों ने नगला माली में मुलायम सिंह यादव के मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था।
विज्ञापन


समाज के लोगों के बुलावे व सपा मुखिया के प्रति निष्ठा को देखते हुए वह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। यह निर्णय पार्टी समर्थकों की निजी भावना है। इससे पार्टी नेतृत्व या पदाधिकारियों को कोई सरोकार नहीं है। मंदिर निर्माण में सैनी समाज के सोनू सैनी, प्रहलाद सिंह सैनी, ओमप्रकाश सैनी, चंद्रपाल सिंह सैनी जैसे अहम भूमिका निभाने वालों ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मंदिर न बनाने के निर्देशों को स्वीकार कर लिया है। अब मंदिर का निर्माण नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed