मुलायम ने मोदी पर किया तीखा वार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलायम सिंह यादव ने वाराणसी रैली में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। पढ़िए, रैली में क्या बोले मुलायम सिंह यादव-
02.20 मुलायम ने किया दावा, सपा के बिना दिल्ली में सरकार नहीं बन सकती।
02.14 मुलायम बोले-देश में कोई मॉडल सरकार है, जो किसानों और गरीबों के बारे में सोचती है तो वह यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार है।
02.11 मुलायम बोले-मोदी ने मुझे धमकी दी। कहा, मैं गुजरात में घुसा तो मेरी सुरक्षा के लिए जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी।
02.07 रैली में मुलायम ने मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, मोदी ने गुजरात के लोगों के लिए कुछ भी नहीं किया।
02.05 आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार हो जाएं युवा। इन चुनावों में सपा की अहम भूमिका होगी।
02.04 मुलायम ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव हमारे जीवन का सबसे अहम चुनाव होगा।
02.02 मुलायम बोले-आजादी के इतने सालों बाद भी केंद्र सरकार गरीबी खत्म नहीं कर पाई।
01.45 मुलायम बोले- कांग्रेस के राज घोटाले हुए, भ्रष्टाचार हुए।
01.40 मुलायम बोले- कांग्रेस के राज में महंगाई चरम पर रही।
01.35 मुलायम ने राजनारायण को याद किया। वाराणसी में पैदा हुए थे राजनारायण।
01.30 मुलायम बोले- गांधीजी का सपना था कि आजादी के बाद गरीबी-अमीरी की खाई पाट दी जाएगी। लेकिन गांधी के सपने को पूरा नहीं किया गया।
01.30 मुलायम सिंह यादव ने मंच से बोलना शुरु किया।
01.15 अखिलेश यादव बोले- सभी राजनीतिक दल जानते हैं कि जिसे यूपी की जनता वोट देगी, दिल्ली में उसी की सरकार बनेगी। इसलिए यहां के लोगों के खिलाफ षडयंत्र किया जाता रहा है।
01.13 अखिलेश यादव बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए लगता है अगली सरकार में सपा की अहम भूमिका होगी।
01.09 रैली में अखिलेश यादव बोले- जनता केंद्र में ऐसी सरकार बनाना चाहती है, जो किसानों के बारे में सोचे।
12.57 रैली में तीन लाख लोगों की भी़ड़ उमड़ी। मंच पर मुलायम और अखिलेश के साथ आजम खां भी मौजूद हैं।
12.56 समाजवादी पार्टी की रैली में कार्यकर्ता लाल किले जैसी होर्डिंग लेकर पहुंचे। मायावती की लखनऊ रैली में बसपा कार्यकर्ता भी ऐसी ही होर्डिंग लेकर पहुंचे थे।
12.30 मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव बाबतपुर हवाई अड्डे से रैली स्थल की ओर रवाना हो गए हैं। रैली रामनगर में हो रही है।
12.00 समाजवादी पार्टी की रैली में उमड़े कार्यकर्ता। सपा नेताओं ने दावा किया है कि रैली में 13 लाख लोग इकट्ठा होंगे।
मुलायम की रैली अब तक की तैयारियां-
समाजवादी पार्टी ने रैली को 'समाजवाद बचाओ, देश बनाओ' नाम दिया है। रैली में शामिल होने के लिए पूर्वांचल के दस जिलों की 12 संसदीय सीटों के समर्थकों को बुलाया गया है।
नेताओं के लिए 30 गुणे 60 फुट का मंच तैयार किया गया है। दो लाख कुर्सियां सजाई गई हैं। स्थानीय नेता रैली में 13 लाख की भीड़ जमा होने का दावा कर रहे हैं।
रैली को मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, नगर विकास मंत्री आजम खां, लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव, स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री कुछ विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।