फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mulayam singh yadav break opposition Unity

मुलायम की पलटी ने कांग्रेस को दिया तगड़ा झटका

Tue, 11 Aug 2015 07:22 AM IST
Updated Tue, 11 Aug 2015 07:22 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav break opposition Unity

मानसून सत्र में कांग्रेस को अलग-थलग करने और विपक्षी एकता में दरार लाने की सरकार की कोशिश सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के जरिए आखिरकार सोमवार को कामयाब हो गई।

विज्ञापन


सपा प्रमुख ने पहले लोकसभा में तो बाद में स्पीकर की विपक्षी दलों के साथ हुई बैठक में संसद नहीं चलने देने को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

बैठक में उन्होंने सदन चलाने में सहमति जताते हुए यह कह कर कांग्रेस को सकते में डाल दिया कि सदन में लगातार हंगामे का कोई औचित्य नहीं है।

सपा प्रमुख के रुख का राजद, जदयू और इनेलो ने भी समर्थन किया। जबकि तृणमूल कांग्रेस ने कार्यवाही चलाने पर सहमति के साथ ही ललित गेट और व्यापम घोटाले पर जारी गतिरोध मामले में सरकार के समक्ष बीच का रास्ता निकालने की शर्त रख दी।
विज्ञापन


हालांकि इस मामले में कांग्रेस के तीखे तेवर बरकरार रहने और तृणमूल कांग्रेस की शर्त के कारण सदन की कार्यवाही चलने के आसार कम ही हैं।

मगर विपक्षी एकता में पड़ी दरार से उत्साहित सरकार ने आईपीएल विवाद पर मंगलवार को लोकसभा में चार घंटे की चर्चा कराने का फैसला कर लिया है।

महत्वपूर्ण बिलों का कानूनी जामा पहनाने का सियासी मोह छोड़ चुकी सरकार के रणनीतिकार ललित गेट और व्यापम मामले में कांग्रेस को अलग-थलग करने में मिली सफलता से गदगद हैं। सरकार की योजना मंगलवार को विपक्षी दलों की ओर से ही कांग्रेस पर सियासी हमला कराने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायाम के कदम से कांग्रेस को हतप्रभ

mulayam singh yadav break opposition Unity

उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी तीन बार के स्थगन के बाद लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित हो गई। हंगामे के बीच ही स्पीकर ने थोड़ी देर प्रश्नकाल और शून्यकाल चलाया और एक बिल को पेश कराया।

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही ललित गेट मामले में कांग्रेस के सदस्य पहले की तरह वेल में जम गए। इस बीच सपा प्रमुख ने स्पीकर से गतिरोध तोड़ने की पहल करने की अपील की, साथ ही लगातार हो रहे हंगामे का विरोध किया। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक की।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में मुलायम ने अपने तेवर से कांग्रेस को हतप्रभ कर दिया। उन्होंने बैठक में उपस्थित कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से कहा कि लगातार हो रहे हंगामे का कोई औचित्य नहीं है और कांग्रेस सांसदों को अपनी बात रखने से नहीं रोक सकती।

ललित गेट पर कांग्रेस के विरोध पर भी उठाए सवाल

mulayam singh yadav break opposition Unity

ललित गेट पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने कांग्रेस के चर्चा का विरोध पर भी सवाल उठाए। उन्होंने खड़गे से पूछा कि आप आरोपी के अपना पक्ष रखने के अधिकार को क्यों छीनना चाहते हैं।

इसके बाद हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में विपक्षी फूट को देखते हुए सरकार ने आईपीएल विवाद पर मंगलवार को चार घंटे की चर्चा तय की है। सरकार के एक रणनीतिकार ने कहा कि अब किसी बिल के कानूनी जामा पहनाने केआसार नहीं हैं। ऐसे में सरकार चाहेगी कि ललित गेट और व्यापम मुद्दे पर सदन के अंदर भी कांग्रेस की फजीहत हो।

सदन में सोनिया का हमलावर रुख
लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बेहद हमलावर दिखीं। कार्यवाही शुरू होने से पहले उन्होंने सपा प्रमुख और टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय से बात की।

इस दौरान जब दोनों ने सदन चलाने की इच्छा व्यक्त की कि उन्होंने दो टूक लहजे में कहा कि कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। इसके बाद सदन के अंदर ही सोनिया ने पार्टी सांसदों से बातचीत कर हमलावर रुख अपनाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने मुलायम के स्पीकर की बैठक में जाने के प्रस्ताव को भी बेहद तल्खी से ठुकरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed