{"_id":"0a649087f499181d438fbed9f14b29ed","slug":"mulayam-singh-cannot-dismissed-ajam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम के बहाने मुलायम पर अमर का वार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आजम के बहाने मुलायम पर अमर का वार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Sep 2013 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह पर निशाना साधते हुए कहा वह आजम खान को पार्टी से नहीं निकाल सकते क्योंकि इससे सपा को मुस्लिम वोटों का नुकसान होगा।
विज्ञापन
अमर सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह में आजम खान को पार्टी से निकालने की हिम्मत नहीं है। इससे सपा के एक मुस्लिम नेता शहीद माने जाएंगे और प्रतिक्रिया स्वरूप सपा को नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर दंगों को रोकने में यूपी सरकार की नाकामी के चलते आजम खान पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं। वह बुधवार को हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे।
विज्ञापन
अमर सिंह का यह बयान सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के उस बयान के बाद आया है जिसमें आजम खान पर निशाना साधा था।
रामगोपाल यादव ने कहा था कि पार्टी को कोई भी ब्लैकमेल नहीं कर सकता क्योंकि मुस्लिमों के बीच मुलायम सिंह जैसा कद किसी का नहीं है।
इमोशनल फूल न बनें आजम
वहीं, अमर सिंह ने आजम खान को सलाह दी है कि वह पार्टी से अलग न हों और वहीं रहकर अपनी लड़ाई करें। आजम उनकी तरह 'इमोशनल फूल' न बनें।
उन्होंने आगे कहा कि मुलायम सिंह गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से नजदीकियां बढ़ाना चाहते हैं। मुलायम सिंह का भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ करना और दो मुस्लिम नेताओं शाहिद सिद्दीकी और कमाल फारूकी को पार्टी से निकालना इसी का संकेत है।
सिद्दीकी को एक साप्ताहिक उर्दू अखबार के लिए गुजरात दंगों पर मोदी का साक्षात्कार लेने के चलते पार्टी से निकाला गया था। इस साक्षात्कार पर काफी विवाद भी हुआ था। फारूकी को आतंकी यासीन भटकल की गिरफ्तारी पर विवादित बयान के लिए निकाला गया था। उन्होंने कहा था की भटकल को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह मुस्लिम है।