फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mulayam singh, akhilesh yadav and kaitreen kaif's name in btc merit list

यूपी: BTC की मेरिट में मुलायम, अखिलेश और कैटरीना का नाम

Thu, 17 Sep 2015 03:53 PM IST
Updated Thu, 17 Sep 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh, akhilesh yadav and kaitreen kaif's name in btc merit list

यूपी में बीटीसी वर्ष 2014 की जारी मेरिट सूची खामियों से भरी हुई है। स्थिति यह है कि मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव जैसे राजनेताओं और कैटरीना कैफ जैसे फिल्मी कलाकारों के नाम भी उसमें शामिल है।

विज्ञापन


यही नहीं शत प्रतिशत अंक हासिल करने के कारण मेरिट सूची में इनके नाम सबसे ऊपर हैं। इसकी वजह से पात्र अभ्यर्थियों को काउंसलिंग का मौका नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


एनआईसी की वेबसाइट पर जारी मेरिट सूची में ऐसे नामों को देख खुद डायट के अधिकारी कर्मचारी भी हैरान हैं। अधिकारियों की मानें तो ऑनलाइन आवेदन के समय लोगों ने फर्जी नाम से आवेदन कर दिया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम सिंह के पिता का नाम स्व. लालू प्रसाद यादव

mulayam singh, akhilesh yadav and kaitreen kaif's name in btc merit list

फिलहाल कट आफ मेरिट जारी होने के बाद काउंसलिंग के लिए इनके भी आने का इंतजार किया जाएगा। काउंसलिंग का समय पूरा होने के बाद ही नीचे के अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा।

एनआईसी पर अपलोड की गई मेरिट सूची पर गौर करें तो विशेष आरक्षण वाले अभ्यर्थियों में मुलायम सिंह यादव का नाम है। उनके पिता का नाम स्व. लालू प्रसाद यादव और उनका निवास आजमगढ़ दर्शाया गया है।

इसी प्रकार अखिलेश यादव के पिता का नाम मुलायम सिंह यादव और कैटरीना कैफ के पति का नाम सलमान खान दिया गया है। इनके अलावा कई नाम ऐसे हैं जिनका कोई अर्थ ही नहीं है।

'हमने भी देखा है कि सूची में ऐसे नाम हैं, लेकिन ऐसे नामों पर विचार नहीं करने का अधिकार मुझे नहीं है। समय समाप्त होने के बाद उनके स्थान पर नीचे की मेरिट वाले अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा।'
-एसपी सिंह, प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जौनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed