{"_id":"9d28c928fae74902f651bdc17060b444","slug":"mulayam-ruin-akhilesh-career-says-beni","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आईएएस दुर्गा के निलंबन में मुलायम सिंह का हाथ'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'आईएएस दुर्गा के निलंबन में मुलायम सिंह का हाथ'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 31 Jul 2013 11:23 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय इस्पात मंत्री और कांग्रेस नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने आरोप लगाया है कि गौतमबुद्ध नगर में खनन माफिया के खिलाफ अभियान छेड़ने वाली आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन में मुलायम सिंह यादव का हाथ है।
विज्ञापन
बेनी ने कहा कि सपा सुप्रीमो अपने बेटे का भविष्य चौपट करने में तुले हुए हैं।
वर्मा ने दुर्गा शक्ति के निलंबन को गलत बताते हुए कहा कि वह पूरी तरह से निर्दोष हैं और उसे तत्काल ससम्मान नौकरी पर बहाल किया जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो सपा को इसका खामियाजा भुगतना होगा।
विज्ञापन
दुर्गा के निलंबन पर अखिलेश से खफा चाचा
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस साहसी महिला अधिकारी ने खनन माफिया के खिलाफ अभियान छेड़ रखा था तथा उससे खनन माफिया त्रस्त थे।
वर्मा ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव को दुर्गा शक्ति को निलंबित किए जाने की जानकारी ही नहीं थी। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने यह आदेश दिया और अधिकारियों ने उसे लागू कर दिया।
'पीएम हाउस में झाड़ू लगाने लायक भी नहीं मुलायम'
अखिलेश यादव की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अभी उसका प्रशिक्षण काल चल रहा है लेकिन उसके पिता ही उसका भविष्य चौपट करने में जुटे हुए हैं।