{"_id":"a5fca36c29efbeffc656f9d9eccfbcbb","slug":"mulayam-is-soft-on-food-security-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा पर मुलायम नरम, समर्थन के दिए संकेत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
खाद्य सुरक्षा पर मुलायम नरम, समर्थन के दिए संकेत
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2013 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा विधेयक का मौजूदा स्वरूप में समर्थन नहीं करने का दम भरने वाली सपा सोमवार को इस मुद्दे पर कुछ नरम दिखी।
विज्ञापन
पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि अगर सरकार किसानों के हितों की रक्षा का वादा करे तो उनकी पार्टी खाद्य सुरक्षा विधेयक का समर्थन कर सकती है। सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसानों को उनकी फसल का पूरा लाभ मिले।
आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन के मामले में सोनिया गांधी की ओर से प्रधानमंत्री को पत्र लिखे जाने के बाद सपा ने कड़े तेवर दिखाए थे। मगर सोमवार को मुलायम सिंह ने खाद्य सुरक्षा विधेयक को सशर्त समर्थन की बात कह कर कुछ नरमी दिखा दी।
विज्ञापन
उधर, दुर्गा मामले में सपा ने कड़ा रुख जारी है। इस बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में मुलायम सिंह ने कहा कि दोनों मुद्दे आपस में जुड़े हुए नहीं हैं। खाद्य सुरक्षा पर सपा का रुख लंबे समय से जाहिर है। हम किसानों के हितों की अनदेखी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने भी कहा है कि अगर सरकार किसानों की उपज की खरीद की शत प्रतिशत गारंटी लेती है तो सपा को बिल का समर्थन करने में कोई ऐतराज नहीं है।