{"_id":"5b6ca374-e191-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"mulayam-for-talks-on-alternative-front-only-after-2014-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे मोर्चे पर चर्चा लोकसभा चुनाव के बाद: मुलायम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तीसरे मोर्चे पर चर्चा लोकसभा चुनाव के बाद: मुलायम
कोलकाता/एजेंसी
Updated Sun, 30 Jun 2013 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी तीसरे मोर्चे पर चर्चा 2014 में होने वाले आम चुनाव के बाद ही करेगी।
विज्ञापन
कोलकाता में एक निजी यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि न तो कांग्रेस को बहुमत मिलेगा और न ही भाजपा को। किसी भी तरह के तीसरे मोर्चे की बात चुनावों के बाद ही करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘देश में बहुत सारे प्रगतिशील दल हैं, जो चुनावों के बाद नई उम्मीद पैदा कर सकते हैं। लेकिन यह सब बातें चुनाव होने के बाद ही होंगी।’
जब उनसे पूछा गया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनकी इस संबंध में कोई बातचीत हुई है, उन्होंने कहा कि अभी तक इस मुद्दे पर उनकी कोई बात नहीं हुई है। हालांकि निश्चित तौर पर मैं उनके साथ मधुर व्यवहार बनाना चाहूंगा।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के महासचिव संजय डालमिया ने माकपा के राज्य मुख्यालय में जाकर कुछ सीनियर नेताओं से बात भी की।