फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mulayam again angry about law and order in up

यूपी को लेकर फिर भड़के मुलायम, जानिए क्या कहा?

Tue, 22 Jul 2014 05:27 PM IST
Updated Tue, 22 Jul 2014 05:27 PM IST
विज्ञापन
mulayam again angry about law and order in up

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव सोमवार को लोकसभा में फिर भड़क उठे। इस बार भी मुद्दा उत्तर प्रदेश को कानून व्यवस्था को लेकर कटघरे में खड़ा करने का था।

विज्ञापन


फतेहपुर की भाजपा सांसद निरंजन ज्योति ने यूपी की बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर सदन में जब बोलना शुरू किया, तो मुलायम खड़े हो गए।

उन्होंने कहा कि यूपी को बदनाम किया जा रहा है। उनके पास आंकड़े हैं कि यूपी में जनसंख्या के मुताबिक कानून व्यवस्था बेहतर है।

उन्होंने यहां तक कहा कि गृहमंत्री को सदन में बुलाया जाए और राज्य वार कानून व्यवस्था की रिपोर्ट दी जाए, तब सच्चाई सामने आएगी।

मुलायम बोले, यूपी के खिलाफ हो रही साजिश

mulayam again angry about law and order in up

शून्य काल के दौरान निरंजन ज्योति ने कहा कि यूपी में महिलाओं में जुल्म हो रहे हैं। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इस पर मुलायम के भतीजे धर्मेंद्र यादव ने मुलायम सिंह को ध्यान दिलाया कि वह यूपी के बारे में बोल रही हैं। तब दोनों ने सदन में खड़े होकर इसका विरोध किया।

हालांकि निरंजन ज्योति की बात को यह कहकर खारिज कर दिया गया कि यह राज्य का मामला है। इस पर निरंजन ज्योति तो बैठ गईं लेकिन मुलायम का पारा चढ़ गया।

मुलायम ने कहा कि यूपी से ज्यादा स्थिति राजस्थान और मध्य प्रदेश की बिगड़ी हुई है। गृह मंत्री आकर इस बारे में स्थिति स्पष्ट करें। यूपी के खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा है। यह राज्य सरकार के खिलाफ साजिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed