फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mukul rohatgi become new attorney general

मुकुल रोहतगी होंगे नए अटार्नी जनरल

Wed, 28 May 2014 08:15 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
एजेंसी/दिल्ली Updated Wed, 28 May 2014 08:15 PM IST
विज्ञापन
mukul rohatgi become new attorney general

केंद्र में सत्ता परिवर्तन के साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी को भारत के नए अटार्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन


देश के शीर्ष विधि अधिकारी पद के लिए लगाई जा रही अटकलों को खुद रोहतगी ने बुधवार को समाप्त कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट के जानेमाने वकील रोहतगी ने कहा कि सरकार के शीर्ष कानून अधिकारी के पद की पेशकश उन्हें की गई है और उन्होंने इसके लिए हामी भी भर दी है।

उन्होंने कहा कि मैंने अपनी ओर से हामी भर दी है, लेकिन उसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। वह देश के 14वें अटार्नी जनरल होंगे।

उन्होंने कहा कि पदभार संभालने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता सुप्रीम कोर्ट में याचिकाओं को व्यवस्थित करना होगा। रोहतगी ने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि उच्च अदालतें बेकार के मुकदमों से भरी नहीं रहें।


उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पूरी कोशिश करेंगे कि सरकार अंतर-मंत्रालयी याचिकाओं में उलझी नहीं रहे।

केंद्र में सरकार बदलाव के बाद दोनों शीर्ष विधि अधिकारियों अटर्नी जनरल वाहनवती और सॉलिसिटर जनरल मोहन परासरन ने इस्तीफा दे दिया था।

सॉलिसिटर जनरल की पद के लिए रंजीत कुमार के नाम पर अटकलें जारी हैं।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार में विधि अधिकारी, अटार्नी जनरल, सॉलिसिटर जनरल व एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सरकार की ओर से देश की विभिन्न अदालतों में पेश होते हैं और विभिन्न मुद्दों पर कानूनी राय भी देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed