फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   MP to get double salary

पोते तक को इलाज की सुविधा चाह रहे हैं हमारे सांसद

Thu, 02 Jul 2015 06:38 PM IST
Updated Thu, 02 Jul 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
MP to get double salary

अगर संसद की एक समिति की सिफारिश पर मोहर लग गयी तो वो दिन दूर नहीं जब देश के सांसदों को डबल सैलरी का तोहफा मिल जाए।

विज्ञापन


यही नहीं इसके साथ ही पूर्व सांसदों की पेंशन में 75 फीसदी का इजाफा करने की भी सिफारिश की गयी है।

संसदीय समिति ने सरकार से की गई सिफारिश में सरकारी कर्मचारियों के वेतन की तरह ही सांसदों के वेतन में भी समय-समय पर बढ़ोतरी के लिए ऑटोमैटिक पे रिविजन मेकैनिज्म बनाने का प्रस्ताव रखा है। मौजूदा समय में सांसदों की सैलरी 50 हजार रुपये प्रति माह है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक ऐसे तकरीबन 60 प्रस्ताव रखे गए हैं। कमेटी ने इस पर तर्क दिया है कि सांसदों की सैलरी में फेरबदल आखिरी बार 2010 में हुए थे और उन्हें सरकारी कर्मचारियों की तरह डीए भी नहीं मिलता है।
विज्ञापन


बच्चों को मिले मेडिकल बेनेफिट

MP to get double salary
पैनल ने अपनी सिफारिश में 2,000 रुपये के डेली एलाउंस में उचित बढ़ोतरी की बात की है। यह अलाउंस सांसदों को संसद सत्र के दौरान सदन में उपस्थिति पर मिलता है।

भाजपा के एक सांसद ने कहा कि वेतन में इजाफा तो होना ही चाहिए। निर्वाचन क्षेत्र से आने वाले मेहमानों के सिर्फ चाय देने में रोजाना करीब 1,000 रुपए खर्च हो जाते हैं। उन्होंने कहा पूछा कि क्‍या अब हम अपने क्षेत्र के वोटरों को चाय भी न पूछें।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी एमपी योगी आदित्यनाथ ने प्रस्ताव में पूर्व एमपी को साल में 20 से 25 मुफ्त हवाई टिकट और पेंशन में बीस से तीस हजार रुपए बढ़ोतरी की बात कही है।

साथ ही वर्तमान एमपी को रेलवे के फर्स्ट क्लास का एक अतिरिक्त पास की मांग की गई है ताकि उनका सहयोगी भी उसमें यात्रा कर सके। साथ ही यह भी मांग की गयी है कि जो मेडिकल सुविधाएं उनको मिलती हैं उसे उनके बच्चों और पोतों तक को मुहैया करायी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed