फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   movie on sarabjeet will be showed in cannes festival

कान्स फेस्टिवल में दिखाई जाएगी सरबजीत पर बनी फिल्म

Sun, 10 May 2015 02:53 PM IST
Updated Sun, 10 May 2015 02:53 PM IST
विज्ञापन
movie on sarabjeet will be showed in cannes festival

लाहौर की कोट लखपत जेल में हमले के बाद जान गंवाने वाले सरबजीत सिंह के जीवन पर बनने वाली फिल्म का प्रदर्शन पहले अंतरराष्ट्रीय कान्स फेस्टिवल में किया जाएगा। इसके बाद अगले साल मई में इसे देशभर में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन


सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने फोन पर बताया कि पहले शो-मैन सुभाष घई ने सरबजीत पर फिल्म बनाने के लिए उनके परिवार से मंजूरी ली थी। लेकिन, एक साल बीत जाने के बाद न जाने क्यों उन्होंने प्रोजेक्ट रोक दिया।
विज्ञापन


इसके बाद मुक्केबाज मैरी कॉम के जीवन पर फिल्म बनाने वाले निर्देशक उमंग कुमार ने पंजाब के इस जांबाज की कहानी पर जल्द ही फिल्म बनाने और उसे सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाने का फैसला किया। निर्माता-निर्देशक ने दो दिन पहले दलबीर कौर को फोन करके परिवार से अनुमति भी ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत पहचान पर फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद 22 साल पाकिस्तान की जेल में गुजारने और फिर गहरी साजिश तहत दो साल पहले लाहौर जेल में हमला कर हत्या होने के बाद से पंजाब के भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह कीकहानी सुर्खियों में रही है।

बहन के किरदार में जान फूंकेंगी दलबीर

movie on sarabjeet will be showed in cannes festival

दलबीर कौर ने कहा कि चाहे सोनाक्षी सिन्हा हों या प्रियंका चोपड़ा, फिल्म में जो भी अभिनेत्री सरबजीत की बहन का किरदार निभाएगी उसे वे खुद प्रशिक्षित करने मुंबई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि पहले फिल्म बनाने का ऐलान करने वाले सुभाष घई ने उनके वाले किरदार के लिए सोनाक्षी सिन्हा को लेने का मन बनाया था।

लेकिन, मैरीकॉम की भूमिका में प्रियंका के काम को फिल्म के निर्देशक और दर्शकों ने बहुत पसंद किया है, इसलिए हो सकता है कि इस बार भी उन्हें ही दलबीर का किरदार निभाने का मौका मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed