फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mother sold baby to buy mobile and jeans

मोबाइल और जींस खरीदने को मां ने बेच दिया बच्चा

Thu, 04 Oct 2012 05:50 PM IST
जाजपुर/इंटरनेट डेस्क
जाजपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 04 Oct 2012 05:50 PM IST
विज्ञापन
mother sold baby to buy mobile and jeans
ओडिशा के जाजपुर जिले में एक महिला ने मोबाइल और जींस खरीदने के लिए पांच हजार रूपए में अपने बेटे को बेच दिया। पुलिस के अनुसार, बच्चा बेचकर मिले पैसे से महिला ने मोबाइल और जींस खरीदा है, जबकि महिला का कहना है कि उसने गरीबी के कारण और जेल में बंद पति को छुडा़ने के लिए ऐसा किया था।
विज्ञापन


जाजपुर के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया, ‘मुंडमाला गांव की बीस वर्ष की राखी पात्रा ने 17 माह के बच्चे को पांच हजार रुपए में बेचकर एक नया मोबाइल, जींस, टॉप्स और मेमोरी कार्ड खरीदा।’ कुमार ने उस महिला के इस दावे को खारिज कर दिया कि उसने जेल में बंद अपने पति का कानूनी खर्चा उठाने के लिए बच्चे को बेचा था। उन्होंने कहा कि इन सामानों की खरीदारी इस बात का प्रमाण है कि उसने गरीबी के चलते बच्चे को नहीं बेचा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी महिला ने बच्चे को बेचकर सामान खरीदने की बात कबूल की है। पुलिस ने उसके पास से सभी खरीदे गए सामान बरामद कर लिए हैं। उन्होंने कोर्ट को बताया कि महिला ने कटक से बरामद किए गए अपने बच्चे को वापस लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद हमने उसे बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया है। समिति ने बच्चे को उसके दादा, दादी के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी दीपक कुमार ने बताया की आरोपी महिला के खिलाफ जाजपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। "हम इस मामले को आगे बढाने से पहले हाई कोर्ट के आदेश का इंतज़ार कर रहे हैं।" उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद राक्षी के माँ, बाप, सास और ससुर ने राक्षी को अपने पास रखने से इनकार कर दिया। इस कारण उसे जाजपुर शहर के एक शोर्ट स्टे होम में भेज दिया गया है।


गौरतलब है कि पिछले महीने मीडिया में छपी इस खबर के बाद ओडिशा हाइकोर्ट की खंडपीठ ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया था और जांच का आदेश दिया था। बीबीसी के अनुसार 17 वर्षीय राखी ने 2010 में मुंडमाल के निवासी मनोज पात्र से प्रेम विवाह किया था। मनोज छोटी-मोटी चोरियां करता था और अधिकतर समय जेल में रहता था, इसलिए राखी ससुराल छोड़ अपने मायके वापस आ गयी थी और वहीं रह रही थी। लेकिन माँ, बाप से झगड़ा होने के बाद वह पिछले महीने की 15 तारीख को अपने बच्चे को लेकर कटक शहर चली गई थी। वहां एक रिक्शेवाले की मदद से उसने अपने बच्चे को नुआपटना के बाबुल बेहेरा को पांच हजार रुपए में बेच दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed