फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mother killed her two children

दो मासूमों की निर्मम हत्या कर मां ने लगाई फांसी

Wed, 05 Jun 2013 08:52 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 05 Jun 2013 08:52 PM IST
विज्ञापन
mother killed her two children

दिल्ली के मंडावली इलाके में बुधवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना में महिला ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर फांसी लगा ली।

विज्ञापन


छह वर्षीय बेटी को वाशिंग मशीन में और एक साल के बेटे को बाल्टी में डुबोकर मार दिया। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मंडावली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सविता यादव (31) अपने परिवार के साथ ए-334/2 बुद्धा मार्ग, मंडावली में रहती थी। इसके परिवार में पति देवेंद्र यादव, दोनों बच्चे, सास कलावती यादव (80), जेठ रविंद्र यादव, जेठानी अनिता व एक शादीशुदा ननद बबली है।
विज्ञापन





ग्राउंड फ्लोर पर रविंद्र, मां और परिवार के साथ रहता है, जबकि पहली मंजिल पर पति के साथ सविता रहती थी। दूसरी मंजिल पर एक कमरे में बबली अपने पति के साथ रहती है। देवेंद्र पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में टेक्सटाइल डिजाइनर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम देवेंद्र और उसकी पत्नी के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था। मंगलवार शाम गुस्से में सविता ने खाना भी नहीं बनाया व बुधवार सुबह भी उसने कुछ नहीं किया। सुबह करीब 10.30 बजे देवेंद्र बिना नाश्ता किए चला गया।




दोपहर करीब 1.15 बजे उसने घर फोन किया, लेकिन उसकी पत्नी ने फोन नहीं उठाया। वह फौरन ऑफिस से घर आ गया। ऊपर पहुंचने पर उसने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। काफी खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो देवेंद्र ने दरवाजा की कुंडी को तोड़ दिया।

अंदर पहुंचते ही देवेंद्र के पैरों तले से जमीन खिसक गई। पत्नी बेडरूम में पंखे से लटकी थी। जबकि दोनों बच्चे बाथरूम में मृत थे। सविता यादव (31) ने छह वर्षीय बेटी परिधरा को वाशिंग मशीन में और एक साल के बेटे रुद्रश को बाल्टी में डुबोकर मार दिया था।


शोर शराबा सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने मौके से सबूत उठाए हैं। पुलिस परिवार से पूछताछ कर छानबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार महिला के पति का परिवार मूलरूप से गाजीपुर (यूपी) का रहने वाला है। सविता की देवेंद्र से 2005 में शादी हुई थी।

'शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह का मामला लग रहा है, मामले की छानबीन की जा रही है।'
- अजय कुमार, पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed