फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   most smart city will be in up

यूपी के 64 शहरों की बदलेगी तस्वीर, सबसे ज्यादा होंगी स्मार्ट सिटी

Wed, 24 Jun 2015 10:34 AM IST
Updated Wed, 24 Jun 2015 10:34 AM IST
विज्ञापन
most smart city will be in up

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी सौ स्मार्ट सिटी तैयार करने की योजना पर गंभीरता से अमल किया गया तो अगले दस सालों में उत्तर प्रदेश में वाराणसी समेत सर्वाधिक 13 स्मार्ट सिटी तैयार होंगे।

विज्ञापन


शहरी परिवर्तन और कायाकल्प के लिए अटल मिशन योजना (अमरूत) के तहत भी प्रदेश के 64 शहरों के कायाकल्प की उम्मीद है। शहरी विकास मंत्रालय दो दिनों में स्मार्ट सिटी के चयन के लिए दिशानिर्देश जारी करेगा।
विज्ञापन


राज्य सरकारें तय मानक पर खरा उतरने वाले शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नामित कर सकेंगी। केंद्र की अब तक की तैयारी के मुताबिक,  यूपी समेत 12 राज्यों में करीब 70 फीसदी स्मार्ट सिटी बनेंगे। दिलचस्प यह है कि इनमें से आठ राज्यों में भाजपा या उसकी सहयोगी दलों की सरकारें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

64 शहरों की बदलेगी तस्वीर

most smart city will be in up

वहीं, भाजपा शासित प्रदेशों में अमरूत योजना के तहत 225 शहरों का विकास होगा। प्रत्येक राज्य में कम के कम एक स्मार्ट सिटी निश्चित तौर पर तैयार किया जाएगा।

राज्यों के जरिए मनोनीत 100 शहरों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। इनमें अव्वल आने वाले 20 शहरों को पहले चरण में जबकि 40 अन्य शहरों का चयन 2016-17 में किया जाएगा।

उसके बाद शेष 40 शहरों को स्मार्ट बनाया जाएगा। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्मार्ट सिटी के मानक पर फिट बैठने के लिए प्रत्येक शहर को दो चरणों में होने वाली इंट्रा स्टेट और इंटर सिटी प्रतिस्पर्धा में सफल होना होगा।

अब तक 476 शहरों का हो चुका चयन

most smart city will be in up

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक राज्य में स्मार्ट सिटी के लिए शहरों का चयन आबादी और शहरों की संख्या के अनुपात में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 500 अमरूत शहर के चयन की प्रक्रिया के लिए आबादी एक लाख से अधिक होनी चाहिए। हालांकि, पहाड़ी, द्वीपीय, पर्यटन या फिर गंगा के मुख्य तटों पर बसे एक लाख से कम आबादी वाले शहर को भी इस मिशन में शामिल किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक अब तक 476 शहरों का चयन हो चुका है।

गौरतलब है कि कैबिनेट में अगले पांच सालों में 48 हजार करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट सिटी बसाने और 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से अमरूत योजना को मंजूरी दी है।



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed