फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   most richest of india want to stay in mumabi, report of Knight Frank's Wealth

भारत के अति धनाढ्य लोगों की पहली पसंद है मुंबई

Thu, 03 Mar 2016 01:54 PM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 01:54 PM IST
विज्ञापन
most richest of india want to stay in mumabi, report of Knight Frank's Wealth

भारत के ज्यादातर अति धनाढ्य लोग मुंबई में रहना पसंद करते हैं। नाइट फ्रैंक वेल्थ रिपोर्ट 2016 के अनुसार अति धनाढ्यों के आंकड़े सामने आए हैं, जिसमें यह बात भी निकल कर आई।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में 1,094 अति धनाढ्य लोग रहते वहीं दिल्ली में यह संख्या 545 हैं। अलगे दशक में यह संख्या मुंबई में 2,243 और दिल्ली में यह संख्या बढ़कर 1,128 हो जाएगी।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार अति धनाढ्य लोगों के पास 204 करोड़ रुपए की संपत्ति है। धनाढ्यों के संपत्ति के आंकड़े में उनके प्राथमिक निवास को बाहर रखा गया है।

भारत के लखपतियों में आया भारी उछाल

most richest of india want to stay in mumabi, report of Knight Frank's Wealth

इस रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में 1 लाख 87, 500 अति धनाढ्य लोग हैं। बीते 10 सालों के दौरान भारत में लखपतियों की संख्या में 333% प्रतिशत का उछाल आया है।

वहीं वैश्विक स्तर पर यह वृद्धि मात्र 68 प्रतिशत की हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक 2025 तक विश्व की लखपतियों की आबादी में भारत के 6% आबादी शामिल होगी।

इस रिपोर्ट में इस बात का विश्लेषण किया गया कि यह अति धनाढ्य लोग कहां रहना चाहते हैं तो वैश्विक स्तर पर सर्वे में लोग लंदन में रहना पसंद करते हैं। इस सर्वे में न्यूयॉर्क, सिंगापुर, हांगकांग, संघाई और दुबई क्रमशः 3 से 6 स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed