फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   most poular tatoo among the people

जानिए, भारत में कौन सा टैटू सबसे लोकप्रिय है?

Sat, 08 Nov 2014 12:44 PM IST
सुप्रिया सोगले/मुंबई, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम
सुप्रिया सोगले/मुंबई, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम Updated Sat, 08 Nov 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
most poular tatoo among the people

मुंबई में हाल ही में हुए टैटू महोत्सव में देश विदेश से आए कई कलाकारों से टैटू बनावाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन


वैसे भारत के लिए टैटू नई बात नहीं है। पुराने समय में लोगों के नाम, उनके जन्म की तारीख बच्चे के जन्म के समय ही उनके हाथ पर लिख दी जाती थी। लेकिन पश्चिमी संस्कृति के असर के बाद भारत के शहरों में टैटू की लोकप्रियता बढ़ी है।

बीते चार पांच वर्षो में ना सिर्फ टैटू बनवाने वालों की तादाद बढ़ी है बल्कि टैटू कलाकारों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।

नौ साल से इस व्यवसाय में लगे टैटू कलाकार रोशन कहते हैं, "जब मैंने शुरुआत की थी तो लोगों का नजरिया इस कला को लेकर बेहद संकुचित हुआ करता था। लोग कहते थे क्या गांव से आया है!"
विज्ञापन


वहीं टैटू कलाकार अर्चना का कहना है, "जब मैंने बारहवीं में अपने शरीर पर टैटू बनवाया था तब मुझे तो लोग दूसरे ग्रह के प्राणी की तरह देखते थे। हमारे इस व्यवसाय को सम्मान नहीं दिया जाता था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी टैटू कलाकार खुद को आर्टिस्ट मानते हैं। फिल्मों में कलाकारों के टैटू देखकर लोगों में इसकी लोकप्रियता बढ़ी है और इससे जुडी हीन भावना कम हो रही है।

सबसे लोकप्रिय टैटू

most poular tatoo among the people

अलग अलग इलाकों के लोगों की टैटू को लेकर पसंद भी अलग अलग है। उत्तर भारतीय अधिकतर 'शिव', 'बाघ 'और 'ओमकार' का टैटू बनवाते है जबकि दक्षिण भारतीय लोग तिरुपति का टैटू बनवाते है।

रोशन कहते हैं, "भारत में पौराणिक टैटू प्रचलित होने का एक कारण है कि ये टैटू लड़कियों के लिए सबसे सुरक्षित होते हैं क्योंकि इन्हें बनवाने से परिवार वाले नहीं रोकते हैं।"

लेकिन वो ये भी मानते है कि पौराणिक टैटू बनाना सबसे कठिन है क्योंकि पौराणिक किरदारों के चित्र बेहद भव्य होते हैं और इन्हें बनाने में काफ़ी समय लगता है।

सभी टैटू आर्टिस्ट मानते हैं कि अगर आपका काम साफ और अच्छा है तो इसमें कमाई बहुत है। भारत में आर्टिस्ट अपनी प्रतिभा और टैटू में लगने वाली इंक की लागत को ध्यान में रखकर प्रति इंच के हिसाब से पैसे लेते हैं।

इसकी शुरुआती कीतम एक हजार रूपए से लेकर साढ़े तीन हजार रूपए तक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed