फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Most of mp wish to be part of narendra modi government

रात भर करवटें बदलते रहे ये भाजपा नेता

Tue, 27 May 2014 05:32 PM IST
Updated Tue, 27 May 2014 05:32 PM IST
विज्ञापन
Most of mp wish to be part of narendra modi government

केंद्र में मंत्री बनने की उम्मीद लगाये नेता केंद्रीय नेतृत्व की ओर से संभावित मंत्रियों के नामों को अंतिम दिन तक गोपनीय रखने से बेचैन रहे। पच्चीस मई की देर रात तक सूची की टोह लेने में नाकामयाब होकर कई नेता रात भर बेचैनी में करवटें बदलते रहे।

विज्ञापन


सुबह गुजरात भवन से मोदी की ओर से संभावित मंत्रियों को चाय पर निमंत्रण के लिए फोन आने के बाद ही इन नेताओं के दिल को करार आ सका।

नरेंद्र मोदी की कार्यशैली केअनुसार ही केंद्र में मंत्रिमंडल के गठन को लेकर कुछ चुनिंदा नेताओं तक ही चर्चा सीमित रही।

नामों को लेकर बेचैनी बढ़ने लगी

Most of mp wish to be part of narendra modi government

मंत्रिमंडल में जगह मिलने की उम्मीद रखने वाले तथा मीडिया में बार बार नाम आने के कारण दर्जनों भाजपा सांसद मंत्री पद के बारे में अपने नाम के सूची में शामिल होने की जानकारी लेने में जुटे रहे।

पच्चीस मई की शाम से नेताओं में नामों को लेकर बेचैनी बढ़ने लगी।

कई नेता देर रात तक अपने आकाओं से मंत्रिमंडल की संभावित सूची में अपने नामों की पुष्टि करने में लगे रहे, किंतु उन्हें सफलता नहीं मिली। सुबह फिर से लोग सूची की टोह में राजनाथ सिंह से लेकर आडवाणी के घर तक दौड़ लगाने में जुट गये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने क‌िए नेताओं को फोन

Most of mp wish to be part of narendra modi government

फोन पर भी सांसद एक दूसरे से सूची केबारे में पूछताछ करते रहे। कुछ देर बाद गुजरात भवन से मोदी की चाय पार्टी पर भाजपा नेताओं को निमंत्रण के लिए फोन आने लगे।

लेकिन तमाम महत्वपूर्ण नेताओं को जब यह निमंत्रण नहीं मिला तो खुलासा हुआ कि केवल संभावित मंत्रियों को मोदी की ओर से चाय पार्टी पर बुलाया गया था।

विज्ञापन

दोपहर बाद साफ हुई स्थ‌ित‌ि

Most of mp wish to be part of narendra modi government

मोदी की चाय पार्टी में मंत्री बनने की उम्मीद रखने वाले नेताओं में से मुरली मनोहर जोशी, करिया मुंडा, सुमित्रा महाजन, मुख्तार अब्बास नकवी, शहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूडी, एसएस अहलूवालिया, विजय गोयल, अनुराग ठाकुर, शांता कुमार जैसे लोगों को नहीं बुलाये जाने से इनके समर्थकों में निराशा फैल गई।

टीवी चैनलों ने भी इन्हें मंत्री नहीं बनाने की खबर प्रसारित करना शुरू कर दी। चाय पार्टी से वंचित भाजपा नेता भी अपने घरों में कैद हो गये। दोपहर बाद संभावित मंत्रियों को बुलावे का पत्र जारी हो जाने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed