फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   more than 265 ton indian gold deposit in outside of country

विदेश में जमा है भारत का 265 टन से ज्यादा सोना

Sun, 22 Jun 2014 08:08 AM IST
Updated Sun, 22 Jun 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
more than 265 ton indian gold deposit in outside of country

भारत के पास कितना सोना मौजूद है और कहां रखा हुआ है। ये हमेशा से आम लोगों के बीच उत्सुकता का विषय रहा है। इस उत्सुकता से पर्दा उठाते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने एक आरटीआई के जवाब में बताया है कि भारत के पास सोने का कितना भंडार है।

विज्ञापन


ये सोना कहां रखा है। ये सोना सिर्फ भारत में ही या विदेश में भी रखा हुआ है।आरटीआई के जवाब में रिजर्व बैंक ने ये भी बताया कि सोने को किस रूप में रखा गया है।

विज्ञापन

557.75 टन है कुल सोना

more than 265 ton indian gold deposit in outside of country

मुंबई के न‌िवासी अनीश झवेरी की आरटीआई के जवाब में र‌िजर्व बैंक ने बताया क‌ि भारत के पास कुल सोने की तादाद 557.75 टन है। र‌िजर्व बैंक ने 31 मार्च 2013 तक के आंकड़ों के आधार आधार पर यह जानकारी दी है।

सोने का भंडारण कहां किया गया है, इस पर र‌िजर्व बैंक ने बताया क‌ि ये सोना भारत और व‌िदेश दोनों जगह रखा गया है। भारत में ये सोना भारतीय र‌िजर्व बैंक के न‌िर्गम व‌िभाग के वॉल्ट में रखा गया है।

जबक‌ि व‌िदेश में इस सोने को बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ इंटरनेशनल सैटलमेंट में रखा गया है।

265.49 टन है व‌िदेश में सोना

more than 265 ton indian gold deposit in outside of country

आरटीआई के जवाब में बताया गया क‌ि व‌िदेश में जो भारत का सोना रखा गया है उसकी मात्रा 265.49 टन है।
जबक‌ि भारत में 292.26 टन सोना मौजूद है।

याचिकाकर्ता अनीश के सवाल का जवाब देते हुए जानकारी दी गई क‌ि व‌िदेश में जो सोना रखा गया है वो छड़ों के रूप में है और बैंक ऑफ इंग्लैंड, बैंक ऑफ इंटरनेशनल सैटलमेंट इसकी मासिक आधार पर पुष्टि भी करता है।

विज्ञापन

भारत सरकार करती है बाहर रखने का फैसला

more than 265 ton indian gold deposit in outside of country

इस आरटीआई में यह भी पूछा गया क‌ि ये कौन तय करता है क‌ि क‌ितना सोना देश में रखा जाएगा और क‌ितना व‌िदेश में? इसके जवाब में आरबीआई ने बताया क‌ि भारतीय र‌िजर्व बैंक अध‌िन‌ियम 1934 के प्रावधानों के मुताब‌िक भारत सरकार से व‌िचार व‌िमर्श करके इसका फैसला करती है।

इस व‌िचार व‌िर्मश के बाद ही क‌ितना सोना व‌िदेश भेजा जाना है इसका न‌िर्धारण क‌िया जाता है।

26 जून 2013 को हुआ था आख‌िर बार ऑडिट

more than 265 ton indian gold deposit in outside of country

व‌िदेशी बैंकों में रखे देश के सोने का आखिरी बार ऑडिट कब हुआ। इसको लेकर भी र‌िजर्व बैंक ने जानकारी दी। 26 और 28 जून 2013 कोभौत‌िक तौर पर सोने के भंडार का ऑडिट किया गया।

हालांक‌ि ये सारे आंकड़े मार्च 2013 के आधार पर सरकार ने द‌िए हैं। र‌िजर्व बैंक ने भी बताया क‌ि नमूने के आधार पर इस पूरे सोने ऑडिट क‌िया गया।

आरटीआई में ऑडिट की र‌‌िपोर्ट मांगे जाने पर र‌िजर्व बैंक ने जवाब द‌िया क‌ि इसे जारी करने से देश के आर्थ‌िक ह‌ितों पर प्रत‌िकूल असर पड़ेगा और सूचना का अध‌िकार अध‌िन‌ियम की धारा 8 (1) (ए) के तहत न जाह‌िर करने की छूट प्राप्त है।

ज‌िसमें क‌िसी भी ऐसी जानकारी को जाह‌िर करने से देश की संप्रभुता, अखंडता, राज्य की सुरक्षा, वैज्ञान‌िक और आर्थ‌ित ह‌ितों को खतरा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed