फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   more arrests possible in 500 crore fraud

500 करोड़ की ठगी में हो सकती हैं और गिरफ्तारियां

Fri, 16 Nov 2012 01:54 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Nov 2012 01:54 PM IST
विज्ञापन
more arrests possible in 500 crore fraud

पांच सौ करोड़ रुपये के घोटाले में पुलिस उल्हास प्रभाकर के सहयोगियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस होटलों में आयोजित स्टॉक गुरु इंडिया के कार्यक्रम की सीडी के जरिए उनकी पहचान करने में जुट गई है। पुलिस पीड़ितों से पूछताछ कर अन्य लोगों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का मानना है कि इतने बड़े घोटाले में दंपति के अलावा कई और लोग शामिल हैं और उनकी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन


उल्हास प्रभाकर से पूछताछ के बाद पुलिस का मानना है कि ठगी की साजिश उल्हास और उसकी पत्नी ने भले ही रची, लेकिन इस घोटाले में कई और लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि उल्हास दिल्ली स्थित पांच सितारा होटलों में अपनी कंपनी का प्रचार करता था। जिसकी फोटोग्राफी भी करता था। पुलिस ने इन कार्यक्रमों की सीडी जब्त की है। इन सीडी के जरिए पुलिस उन लोगों की पहचान करने में जुट गई है, जो इन कार्यक्रमों में उल्हास और उनकी पत्नी की मदद करते थे।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि जांच में यदि किसी के घोटाले में शामिल होने की बात सामने आती है तो उसकी गिरफ्तारी संभव है। आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों के मुताबिक उल्हास के सैकड़ों बैंक अकाउंट को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने इस बात से इंकार नहीं किया है कि बैंक के अधिकारियों की मिलीभगत के बिना इतने अकाउंट खोले गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में 15 लाख की ठगी का मामला दर्ज
कंपनी के खिलाफ दिल्ली में पहला मामला मोती नगर थाने में सात अप्रैल 2011 को दर्ज करवाया गया। पीड़ित सोनीपत निवासी सुनील सिंह ने शिकायत में बताया कि वह इंश्योरेंस कंपनी में डेवलपमेंट आफिसर हैं। उन्होंने अच्छी रिटर्न के लालच में अपने परिवार के सदस्यों के नाम से 15 लाख रुपये कंपनी में लगा दिए। लेकिन कंपनी ने जो प्रतिमाह 20 फीसदी का मुनाफा देने की बात कही थी, उसे नहीं मिला।

उसके बाद उसने कंपनी के सीएमडी लोकेश्वर देव से फोन से संपर्क किया। उसने बताया कि वह दिल्ली से बाहर है और वह कंपनी के मैनेजर सुरेंद्र से संपर्क करे। उसके बाद वह रामा रोड स्थित कंपनी के कार्यालय में गया। जहां मैनेजर ने उसके सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। उसके बाद उसने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने सुनील की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।

विश्वास बढ़ाने के लिए कई लोगों से रुपये लेने से कर दिया था इंकार
घोटाले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि उल्हास ने कई लोगों से उनके रुपये लेने से इंकार कर दिया था, लेकिन बाद में उनसे रुपये जमा करवा लिए गए। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह सब वह लोगों में कंपनी का विश्वास बढ़ाने के लिए करता था।

दोगुना रुपये करने की चाहत में उल्हास के कार्यालय में लोगों का जमावड़ा लगा रहता था। लेकिन एक दिन में वह दस लोगों से रुपये लेने के बाद काउंटर को बंद करवा देता था। जिससे निवेशकों को लगता था कि इस कंपनी में उसकी रकम डूब नहीं सकती। क्योंकि जो कंपनी उसकी रकम लेने से इंकार कर रही है, अगर उस कंपनी को रुपये लेकर भागना होता तो वह ज्यादा से ज्यादा रुपये जमा करती।


फिल्म सितारे भी आते उसके कार्यक्रम में
मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को कई भी हाथ लगे हैं। जिनमें उल्हास और उसकी पत्नी को फिल्मी सितारों के साथ देखा गया है। इनमें अभिनेत्री जरीन खान और गायक मीका को देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed