दिन हो या रात, अब मोबाइल से करें चुटकी में पैसे ट्रांसफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप ऑटो या टैक्सी से जा रहे हैं और पता चलता है कि आपके जेब में पर्याप्त पैसे नहीं है तो आप अपने मोबाइल फोन से टैक्सी वाले को तुरंत पैसे भेज सकते हैं। यही नहीं, देश में कहीं भी पैसा भेजना हो तो इसके सहारे नि:शुल्क पैसा भेज सकते हैं।
यह कोई अफसाना नहीं बल्कि हकीकत है और इसे साकार कर रहा है एचडीएफसी बैंक। बैंक अगले कुछ दिनों में चिल्लर नाम का एक एप्प जारी कर रहा है जिससे ऐसा संभव हो सकेगा।
एचडीएफसी बैंक के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसने नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा विकसित आईएमटीएस प्लेटफार्म का उपयोग अपने चिल्लर एप्प के लिए करने का मन बनाया है। इसमें एक बार में 5000 रुपये और एक महीने में अधिकतम 25000 रुपये ट्रांसफर किये जा सकेंगे।
बैंक इस सेवा के बदले कोई शुल्क नहीं वसूलेगी। ध्यान देने योग्य बात यह है कि इसके तहत पैसा भेजने वाले का तो खाता एचडीएफसी बैंक में होना अनिवार्य है लेकिन जिन्हें पैसा भेजा जाएगा, उनका खाता किसी भी बैंक में होना चाहिए। इसके साथ ही उपयोग करने वाले के पास बेसिक स्मार्ट फोन भी होना चाहिए।
चिल्लर एप डाउन लोड करना होगा
उन्होंने बताया कि इस सेवा का उपयोग करने वालों को सबसे पहले चिल्लर एप्प डाउनलोड करना होगा। फिर उसमें जा कर लॉग इन कर एमपिन डालने के बाद जितना पैसा भेजना चाहते हैं, इंट्री कर ट्रांसफर कर दें। जिनके पास पैसा जाएगा, उन्हें भी यह एप्प डाउनलोड करना होगा और उसमें अपने बैंक की खाता संख्या और आईएफसी कोड डालना होगा।
बस पैसा उनके खाते में तुरंत पहुंच जाएगा। उनके मुताबिक एनईएफटी या आरटीजीएस की सेवा तो दिन ढलने के बाद बंद हो जाती है लेकिन यह सेवा रात दिन चलेगी।
अभी तक एक बैंक से दूसरे बैंक में त्वरित हस्तांतरण की सुविधा एनईएफटी/आरटीजीएस ही थी जिसमें रात में सेवा नहीं मिलती है। निर्धारित समय के बाद ट्रांजेक्शन करने पर वह रकम अगले दिन भेजी जाती है। एचडीएफसी बैंक जिस चिल्लर एप्प की बात कर रहा है, उस तरह की सेवा अभी तक भारत में नहीं मिलती है।