फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   money given to the wife of manoj mishra

शहीद की पत्नी को पुलिस और सरकार ने दी सहायता राशि

Sun, 13 Sep 2015 08:58 AM IST
Updated Sun, 13 Sep 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
money given to the wife of manoj mishra

यूपी के फरीदपुर में शहीद हुए दरोगा मनोज मिश्रा के निवास हरदासपुर में मातम छाया हुआ है। शनिवार को एसपी अरविंद सेन वहां पहुंचे और उनके परिवार से मिल कर ढाढ़स बंधाया।

विज्ञापन


साथ ही खीरी पुलिस की तरफ से 51 हजार की नकद धनराशि शहीद की पत्नी को दी। एसपी ने कहा, पूरा महकमा और शासन उनके साथ है। शहीद के परिवार ने एसपी से फिर सीबीआई जांच की मांग दोहराई।

विज्ञापन

इंसाफ दिला दो साहब

money given to the wife of manoj mishra

इस मौके पर सीओ सिटी एमपी सिंह भी मौजूद रहे। इससे पूर्व शुक्रवार को देर रात करीब साढ़े 11 बजे बरेली के सीओ मुकुल द्विवेदी ने गांव में आकर शहीद की पत्नी को सरकार की ओर से 20 लाख का चेक दिया।

शहीद के पिता श्याम मुरारी मिश्रा ने एसपी अरविंद सेन को बताया कि उनका शहीद पुत्र के कंधों पर पूरा परिवार आश्रित था। उसके तीन पुत्र है, जिसमें सर्वेश विकलांग है। परिवार में मात्र 15 बीघा खेती है।

विज्ञापन

19 मेडल किए थे हासिल

money given to the wife of manoj mishra

उनके शहीद पुत्र ने नौकरी के दौरान 19 मेडल हासिल किए, पर ईमानदारी और नौकरी के प्रति सच्चाई ने उसकी जान ले ली। परिवार का सबसे बड़ा सहारा उनसे हमेशा के लिए जुदा हो गया।

इसके अलावा हरदासपुर गांव में बसपा के जिलाध्यक्ष अजय चौधरी और पोल खोल पार्टी के नेता नरेश सिंह भदौरिया ने परिवार को ढाढ़स बंधाया। यहां विश्व हिंदू परिषद, शिवसेना और भाजपा के अशोक अवस्थी ने भी परिवार वालों को सांत्वना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed