फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Molestation case in mumbai highcourt

महिला, महिला को छेड़े तो कानून क्या करे?

Fri, 28 Feb 2014 07:48 AM IST
Updated Fri, 28 Feb 2014 07:48 AM IST
विज्ञापन
Molestation case in mumbai highcourt

क्या किसी महिला के खिलाफ किसी महिला से छेड़खानी के आरोप में धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन


इस तरह के एक मामले में एक 78 वर्षीय महिला की याचिका पर सुनवाई के दौरान बांबे हाई कोर्ट को ही कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था।

इस महिला ने अपने खिलाफ एक 55 वर्षीय महिला की ओर से दायर छेड़खानी के मुकदमे को निरस्त करने की याचिका दायर की थी।

मह‌िला ने की मह‌िला से छेड़खानी

Molestation case in mumbai highcourt

बेंच ने इस अजीबोगरीब मुकदमे के सुनवाई के दौरान सवाल किया कि आखिर इस पर कानून का क्या रुख है? अगर कोई महिला किसी दूसरी महिला के साथ कथित छेड़खानी की आरोपी पाई जाती है तो उसे किस धारा के तहत दोषी ठहराया जा सकता है?

जस्टिस एन एच पाटिल और बी एल अचलिया ने याचिका दायर करने वाली महिला के वकील प्रदीप हवनर को इस मामले में कानून का रुख पता करने के लिए कहा और सुनवाई को दो सप्ताह के लिए टाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मह‌िला के साथ की छेड़खानी

Molestation case in mumbai highcourt

पूरा मामला कुछ इस तरह है। विमलाबाई शाह और उनके परिवार ने हाई कोर्ट में अपने खिलाफ 1 मार्च, 2010 को दायर एक मामले को रद्द करने की अर्जी दी।

उन पर मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र में स्थित अपनी बिल्डिंग में रहने वाली एक महिला के साथ छेड़खानी करने और हमले का आरोप है।

शाह और उनके परिवार का कहना है कि उनके खिलाफ दुश्मनी निकालने के लिए मामला दायर किया गया है। दरअसल शाह का बेटा उस बिल्डिंग का सेक्रेट्री है और उसने 55 वर्षीय महिला को गैरकानूनी ढंग से फ्लैट ट्रांसफर करने के मामले में नोटिस दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed