ये है आतंकी नावेद का पाकिस्तान में घर का ठिकाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर में बीएसएफ की बस पर हमले में शामिल गिरफ्तार किए गए आतंकी मोहम्मद नावेद के पाकिस्तान के फैसलाबाद में स्थित घर का पता लगा लिया गया है।
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक पाकिस्तान के फैसलाबाद में रफीक कॉलोनी की गली नंबर तीन के आखिर में मौजूद एक घर में मोहम्मद याकूब अपने दो बेटों के साथ रहते है।
पड़ोसियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हीं का तीसरा बेटा मोहम्मद नावेद है। नावेद पर पाकिस्तानी आतंकी होने का आरोप है, जिसे बुधवार को जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बीएसएफ की एक बस पर हुए हमले के बाद गिरफ्तार किया गया।
एनडीटीवी के अनुसार जांचकर्ताओं की पूछताछ में आतंकी नावेद ने बताया था कि उसका घर पुराने फैसलाबाद के गुलाम मोहम्मद इलाके में काफी अंदर की तरफ है।
यहां उसका घर विरान पड़ा है और गलियों में सन्नाटा पसरा है। गली में कैमरे को देख मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति ने पूछा कि, 'आप लोग यहां क्यों आए हैं? और आप इस कैमरे से क्या रिकॉर्ड कर रहे हैं?'
पिता ने कहा, हां नावेद मेरा बेटा है
मालूम हो कि पाकिस्तान ने नावेद के पाकिस्तानी नागरिक होने की बात से इंकार किया था। लेकिन अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में नावेद के पिता मोहम्मद याकूब कह चुके हैं कि वह ही भारत में पकड़े गए आतंकी नावेद के पिता' हैं।
नावेद के पिता ने आशंका जताई कि उनकी हत्या हो सकती है, लश्कर और पाकिस्तानी सेना उनके पीछे पड़ी है।जांचकर्ताओं से पूछताछ में नावेद ने कबूल किया है कि भारत में दाखिल होने से पहले उसने पाकिस्तान में स्थित लश्कर-ए-तैयबा के कैंप में प्रशिक्षण लिया था। उसने बताया कि उसके दो भाई और एक बहन है।
जांचकर्ताओं को दिए बयान में उसने बताया कि उसका एक भाई लेक्चरर है, जबकि दूसरा होजिरी बिजनेस चलाता है। फैसलाबाद में उसके पड़ोसी भी इस बात की तस्दीक करते हैं।
बता दें कि है कि नावेद को बीएसएफ के काफिले पर हमले के बाद भारत में गिरफ्तार किया गया, जबकि इस हमले में शामिल दूसरा आतंकी मारा गया था।