फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi will make hattrick in polls thackeray

चुनावी मैदान में हैट्रिक बनाएंगे मोदी: ठाकरे

Sat, 06 Oct 2012 08:38 PM IST
मुंबई/अमर उजाला ब्यूरो
मुंबई/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Oct 2012 08:38 PM IST
विज्ञापन
modi will make hattrick in polls thackeray
भाजपा नेता सुषमा स्वराज को प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य उम्मीदवार बताकर नरेंद्र मोदी को झटका देने वाले शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने अब अपना सुर बदल लिया है। उन्होंने ‘सामना’ में लिखा है कि मोदी चुनावी मैदान में हैट्रिक लगाएंगे, उनके विजय रथ को कोई नहीं रोक सकता। जबकि ठाकरे ने गुजरात में चुनाव की घोषणा के पहले शिवसेना द्वारा भाजपा के खिलाफ अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को उतारने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


शिवसेना सुप्रीमो ने अपने भतीजे राज ठाकरे के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री की बढ़ती नजदीकियों के चलते पार्टी के मुखपत्र सामना में कई बार मोदी पर निशाना साधा था। लेकिन अब लिखा है कि मोदी ने गुजरात की जनता के बीच अपनी पकड़ लगातार मजबूत की है और यही कारण है कि वह तीसरी बार चुनाव जीतने जा रहे हैं।
विज्ञापन


ठाकरे ने लिखा है कि भले ही चुनाव के ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल ने नई पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने की बात कही है, लेकिन इससे मोदी को कोई नुकसान नहीं होगा। पटेल की पार्टी को लेकर कांग्रेस यह मंसूबा पाल बैठी है कि जिस तरह महाराष्ट्र में मनसे के कारण शिवसेना के हिंदू मतों का विभाजन हुआ था उसी तरह गुजरात में केशुभाई की पार्टी के कारण मतों के विभाजन से उसे फायदा होगा। लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed