फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi will expand cabinet after budget session

नाराजगी मिटाने को मोदी बनाएंगे नए मंत्री

Fri, 30 May 2014 11:03 AM IST
Updated Fri, 30 May 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
Modi will expand cabinet after budget session

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में जगह पाने से रह गए हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों को सरकार में जल्द ही प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


भाजपा और सहयोगी दलों के दबाव के बाद अब पीएम जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे, जो 15 जून के बाद और बजट से पहले कभी भी हो सकता है।

मंत्रिमंडल के इस विस्तार में लगभग दो दर्जन नए मंत्री बनाए जा सकते हैं।

पहले माना जा रहा था कि मंत्रिमंडल का विस्तार महाराष्ट्र, हरियाणा आदि राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद होगा। लेकिन पार्टी में बढ़ते असंतोष को देखते हुए पीएम को जल्द मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

नाराजगी की जाएगी दूर

Modi will expand cabinet after budget session

पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी बुधवार को मोदी से मिलकर नाराजगी जता चुके हैं। शिवसेना समेत कई अन्य सहयोगी दल भी नाराज हैं। नाराज शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को मनाने के लिए खुद मोदी को उनसे बात करनी पड़ी।

मोदी मंत्रिमंडल में 17 राज्यों को जगह नहीं मिली है। इनमें हिमाचल और उत्तराखंड भी शामिल हैं, जहां लोगों से सभी सीटें भाजपा की झोली में डाली हैं।

मंत्री पद को लेकर हो रही आलोचना

Modi will expand cabinet after budget session

राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे भी खासी नाराज हैं, क्योंकि प्रदेश की सभी सीटें जिताने के बावजूद राजस्थान को मात्र एक राज्यमंत्री का पद मिला है। स्मृति ईरानी को मानव संसाधन विकास जैसा मंत्रालय दिए जाने की भी आलोचना हो रही है।

मंत्रालयों का विलय किए बगैर ही एक ही मंत्री को कई मंत्रालयों का जिम्मा सौंपने से काम प्रभावित होने की आशंका है। इसी तरह रक्षा मंत्रालय के लिए भाजपा में ‘योग्य’ व्यक्ति नहीं मिलने की भी आलोचना हो रही है।

विज्ञापन

लोकसभा का पहला सत्र 4 जून से

Modi will expand cabinet after budget session

16वीं लोकसभा का पहला सत्र 4 जून से 11 जून तक चलेगा, जबकि राज्यसभा में सत्र की शुरुआत 9 जून से होगी।

स्पीकर का चुनाव 6 जून को होगा और 9 जून को राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। पहले सत्र में लोकसभा में 6 और राज्यसभा में 3 बैठकें होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed