फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi will distribute chinese tricycle

'मेक इन इंडिया' वाले मोदी बांटेंगे 'चाइनीज' ट्राई साइकिल

Wed, 20 Jan 2016 05:29 AM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 05:29 AM IST
विज्ञापन
modi will distribute chinese tricycle

‘मेक इन इंडिया- मेड इन इंडिया’ का नारा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को विकलांगों को डीरेका इंटर कालेज मैदान पर चाइनीज ट्राई साइकिल बांटेंगे। इस साइकिल की डिजाइन इंग्लैंड में तैयार हुई है और इसे चीन में बनाया गया है।

विज्ञापन


22 जनवरी के समारोह के लिए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) ने ऐसी 85 साइकिलें चीन से आयात की है। इसे लेकर अब पीएम की मेक इन इंडिया की मुहिम पर उनके संसदीय क्षेत्र बनारस में ही चर्चाओं के दौर और सवाल शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


डीरेका के मैदान पर 22 जनवरी को 10 हजार से अधिक विकलांगों को उनकी जरूरत के उपकरण बांटकर विश्व रिकार्ड बनाने को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खास है यह साइकिल

modi will distribute chinese tricycle

प्रधानमंत्री के हाथों बंटने वाली ट्राई साइकिल विशेष प्रकार से डिजाइन की गई है। इंग्लैंड की कंपनी मोटीवेशन ने इसका चीन में निर्माण कराया है। इस ट्राई साइकिल को खराब रास्तों पर भी धीमे या तेज अपनी जरूरत के हिसाब से चलाया जा सकता है।

सुविधाजनक होने के साथ ही यह सुरक्षित भी है। इस साइकिल में कुल चार चरण पर ऊंचाई को निर्धारित किया जा सकता है। जिसके चलते छोटे और बड़े कद के व्यक्ति अपनी जरूरत के हिसाब से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

डीरेका के मैदान पर इस साइकिल के उपकरणों को कसने में जुटे कारीगरों ने बताया कि इसके छोटे पहिये की वजह से धीमी या तेज रफ्तार में भी यह बेहद सुरक्षित है। गुणवत्ता के लिहाज से यह साइकिल अधिक टिकाऊ है। ये साइकिलें तीन रेंज में मंगाई गई हैं। डब्ल्यू एम -3 रफटेरेन 40 पीस, डब्ल्यू एम -3 क्लीपान 5 पीस जबकि डब्ल्यू एम 4 एक्स एक्टिव फोल्डिंग 40 पीस मंगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed