फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi was canteen contractor, never a 'chaiwala': cong

'चायवाले नहीं, कैंटीन के ठेकेदार थे मोदी'

Sun, 16 Feb 2014 01:35 PM IST
Updated Sun, 16 Feb 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
modi was canteen contractor, never a 'chaiwala': cong

चाय बेचने का दावा कर अपनी साधारण पृष्ठभूमि का यकीन दिलाने की नरेंद्र मोदी की कोशिश पर सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल ने सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


अहमद पटेल ने कहा है कि नरेंद्र मोदी का ‘चाय पे चर्चा’ सिर्फ चुनावी तमाशा है। ‘चाय पे चर्चा’ का यह नाटक सिर्फ चुनाव को ध्यान में रख कर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘टी सेलर्स एसोसिएशन ने मुझे बताया है कि नरेंद्र मोदी ने कभी चाय नहीं बेची। वह कैंटीन के कांट्रेक्टर थे।’

सरदार पटेल की विरासत हड़पने का आरोप

modi was canteen contractor, never a 'chaiwala': cong

मोदी पर सरदार पटेल की विरासत को हड़पने का आरोप लगाते हुए अहमद पटेल ने कहा कि उनकी सबसे लंबी प्रतिमा बनाकर वह प्रधानमंत्री पद के लिए सीढ़ी तैयार करना चाहते हैं।

उन्होंने विकास के लिए मोदी के गुजरात मॉडल की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, यह विकास का गुजरात मॉडल नहीं हो सकता। गुजरात मॉडल महात्मा गांधी और सरदार बल्लभभाई पटेल की विचारधाराओं पर आधारित है।

सोनिया के राजनीतिक सचिव ने कहा कि कुछ लोगों को अचानक सत्ता मिल गई और वे गांधी, सरदार पटेल और आंबेडकर जैसे नेताओं की विचारधारा को भूल गए। अहमद ‘स्वराज कच्छ’ रैली में बोल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे से नंबर एक है गुजरात: पटेल

modi was canteen contractor, never a 'chaiwala': cong

रैली में जाने-माने नागरिक अधिकार कार्यकर्ता लालजी देसाई मालधारी समुदाय के अपने सैकड़ों अनुयायियों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। अहमद पटेल ने कहा कि गुजरात स्वास्थ्य, शिक्षा और दूसरे सामाजिक क्षेत्रों में पिछड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी के प्रोपगंडा के मुताबिक गुजरात नंबर एक है, लेकिन पीछे से। जहां तक प्राथमिक शिक्षा के प्रसार का सवाल है तो गुजरात देश में 28वें नंबर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed