फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi Us Visit - Summon Against Narendra Modi in America

अमेरिका में नरेंद्र मोदी के खिलाफ समन जारी

Fri, 26 Sep 2014 01:30 PM IST
Updated Fri, 26 Sep 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
Modi Us Visit - Summon Against Narendra Modi in America

अमेरिका में न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 2002 के गुजरात दंगों के सिलसिले में समन जारी किया है। गुजरात में 2002 में हुए दंगों में लगभग एक हजार लोग मारे गए थे जिनमें से अधिकतर मुसलमान थे।

विज्ञापन


ये मुक़दमा अमरीकी संस्था अमेरिकन सेंटर फ़ॉर जस्टिस (एजीसी) और गुजरात दंगे के दो पीड़ितों ने दायर किया है और सेंटर के मुताबिक याचिका दंगों में नरेंद्र मोदी की कथित भूमिका के संबंध में है। भारत के प्रधानमंत्री शुक्रवार को अमेरिका पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


अमेरिका में मौजूद बीबीसी संवाददाता ब्रजेश उपाध्याय का कहना है कि एजीसी नामक संस्था के बारे में भी ज़्यादा लोग नहीं जानते हैं, लेकिन ऐसे समन से मोदी को कोई ख़ास फ़र्क नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय कानून के दायरे से बाहर हैं मोदी

Modi Us Visit - Summon Against Narendra Modi in America

बीबीसी संवाददाता ब्रजेश उपाध्याय के अनुसार पहले भी ऐसा हुआ है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह या कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ किसी अमरीकी अदालत ने किसी मानवाधिकार संस्था की याचिका पर समन जारी किए हो।

उनका कहना है कि प्रधानमंत्री के तौर पर अमेरिका आ रहे नरेंद्र मोदी को 'डिप्लोमैटिक इम्मयूनिटि' हासिल है, यानी वे स्थानीय क़ानून के दायरे से बाहर हैं।

मोदी के खिलाफ दायर याचिका 28 पन्नों की एक शिकायत है जिसमें आर्थिक और दण्डात्मक क्षतिपूर्ति की मांग की गई है।
एजीसी के निदेशक डॉक्टर ब्रैडली ने एक बयान में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ यह मामला मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन के खिलाफ एक साफ़ संदेश है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed