{"_id":"be33533f6415260dd0870c3d15876bf0","slug":"modi-urges-pm-to-help-indian-victims-of-nairobi-terror-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम को लिखे पत्र में मोदी ने क्या लिखा?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पीएम को लिखे पत्र में मोदी ने क्या लिखा?
एजेंसी/अहमदाबाद
Updated Mon, 23 Sep 2013 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से आग्रह किया है कि केन्या की राजधानी नैरोबी में हुए आतंकी हमले में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाएं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में मोदी ने कहा, ‘मैं आग्रह करता हूं कि केंद्र सरकार को अपने सभी संसाधनों का उपयोग कर उन सभी भारतीय और गुजराती परिवारों को सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए, जो आतंकी हमले का शिकार हुए हैं। मरने वालों और घायलों में भारतीय नागरिक भी हैं। इस अमानवीय घटना ने कई भारतीय मूल के परिवारों को असुरक्षित स्थिति में पहुंचा दिया है। उन्हें तुरंत भारतीय सरकार से मदद की उम्मीद है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘हम निर्दोष लोगों के दर्द को समझ सकते हैं। अब समय आ गया है जब मानवीय ताकतों को मिलकर आतंकवाद के खिलाफ जंग लड़नी चाहिए।’
पढ़ें, कीनिया में हमला, दो भारतीय समेत 68 मरे
गुजरात में आ रही खबरों के अनुसार नैरोबी में कम से कम पांच गुजराती मूल के लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं।
विज्ञापन
पत्र में उन्होंने आगे लिखा है, ‘मैं आपका ध्यान इस ओर दिलाना चाहता हूं कि केन्या में बंडी संख्या में भारतीय और खासतौर से गुजराती लोग बसे हुए हैं।’
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ने एक दिन पहले ही केन्या में भारतीय राजदूत से बात की थी और पीड़ितों की मदद के लिए आग्रह किया था।