फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi trying to cash on atal bihari to win election

मुसीबत के वक्त मोदी को याद आए अटल बिहारी

Sat, 29 Mar 2014 01:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 29 Mar 2014 01:52 PM IST
विज्ञापन
modi trying to cash on atal bihari to win election

नरेंद्र मोदी जानते हैं कि लोकसभा चुनावों में अगर जीत तक पहुंचना है, तो केवल हिंदुत्व के एजेंडे से बात नहीं बनेगी। यही वजह है कि गुजरात के विकास मॉडल का प्रचार वो देश में इस तरह कर रहे हैं जैसे कोई जादूगर हों।

विज्ञापन


लेकिन विकास की कहानी सुनाने से सब कुछ नहीं होता। छवि भी कोई चीज है। लेकिन भाजपा में अगर किसी नेता का नाम अब भी चलता है, तो वो हैं अटल बिहारी वाजपेयी। चुनाव सिर पर हैं, ऐसे में मोदी ने भी उनके नाम को भुनाना शुरू कर दिया है। अब तक ऐसा नहीं दिख रहा था, लेकिन अब अटल मोदी के लिए भी जरूरी हो गए हैं।
विज्ञापन

जम्मू से हुई शुरुआत

modi trying to cash on atal bihari to win election

हाल में जम्मू रैली में नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लिया। उन्होंने बताया कि कश्मीर समस्या के लिए उन्होंने कितना प्रयास किया था। देश भर में भाजपा का चुनाव प्रचार जोरों पर चल रहा है, लेकिन पार्टी के बैनर-होर्डिंग से वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें गायब हैं। लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी अब भी उसी पोस्टर पर मौजूद हैं, जिसमें मोदी दिख रहे हैं।

यह विरासत का मामला है। भाजपा अटल की विरासत को साथ रखना चाहती है, क्योंकि इसी उदारवादी चेहरे ने भाजपा को किसी वक्‍त बुल‌ंदियों पर पहुंचाया था। जब भाजपा ने सरकार बनाई थी, तो अटल की ‌छवि आडवाणी जैसे फायरब्रांड नेताओं से पूरी तरह अलग थी।

अटल की तस्वीर से फायदा उठाने की कोशिश

modi trying to cash on atal bihari to win election
भाजपा जल्द ही लखनऊ और उत्तर प्रदेश के दूसरे हिस्सों में नए बैनर लगाने की तैयारी कर रही है। वाजपेयी इसी सूबे से हैं। पोस्टरों में अटल, मोदी से कुछ बड़े नजर आ रहे हैं, जिससे यह संदेश जा सके कि मोदी उनकी विरासत संभाल रहे हैं। इसके अलावा विकास का बैंड इन पोस्टरों में भी बजता दिख रहा है।


एक बैनर में लिखा है, "फिर तेज हो विकास की रफ्तार, अबकी बार मोदी सरकार।" इसके अलावा मोदी उत्तर प्रदेश की बनारस सीट से लड़ रहे हैं, ऐसे में साथ में अटल की तस्वीर से फायदा हो सकता है।

विज्ञापन

पूरे देश में लगाए जाएंगे नए बैनर

modi trying to cash on atal bihari to win election

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, "उत्तर प्रदेश में लॉन्च के बाद हम देश भर में ये पोस्टर लगाने की योजना बना रहे हैं। हमारी पार्टी की तरह उत्तर प्रदेश भी वाजपेयी को महान नेता के रूप में देखता है।"

कई वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि वाजपेयी की विरासत को ध्यान में रखकार लॉन्च किए गए ये बैनल चुनावी रणनीति का हिस्सा हैं। मोदी ने जम्मू में कहा था, "वाजपेयी ने मानवता, लोकतंत्र और कश्मीरियत की जो राह दिखाई, हम उसी पर आगे बढ़ेंगे।" हालांकि, राजनीतिक विरोधी हमला बोल रहे हैं कि मोदी की तरह वाजपेयी ने कभी अपने लिए वोट नहीं मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed