फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi today meet with president pranab mukherjee for government formation

मोदी आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

Tue, 20 May 2014 08:29 AM IST
Updated Tue, 20 May 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
Modi today meet with president pranab mukherjee for government formation

देश के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात कर केंद्र में नई सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

विज्ञापन


पूर्ण बहुमत के साथ लोकसभा चुनाव जीत चुके मोदी को राष्ट्रपति के बुलावे का भी इंतजार है, क्योंकि चुनाव आयोग पहले ही चुने गए सांसदों की सूची राष्ट्रपति को सौंप चुका है।

विज्ञापन

राष्ट्रपत‌ि भवन पर‌िसर में होगा शपथ

Modi today meet with president pranab mukherjee for government formation

संसद के सेंट्रल हाल में भाजपा समेत एनडीए के नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक के बाद मोदी के राष्ट्रपति भवन जाने की संभावना है। मोदी के पास पूर्ण बहुमत है। इसलिए भाजपा को अब किसी भी दल से समर्थन का पत्र राष्ट्रपति को सौंपने की चिंता नहीं है।

भाजपा और एनडीए के नवनिर्वाचित सांसदों की ओर से संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद मोदी शाम को राष्ट्रपति भवन जा सकते हैं। इधर, भाजपा में सरकार और पार्टी के स्वरूप को लेकर माथापच्ची जारी है।

कई नामों पर जोरों पर चर्चा

Modi today meet with president pranab mukherjee for government formation

पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन नए अध्यक्ष के चुनाव तक वे पार्टी की कमान थामे रहेंगे। नए अध्यक्ष के तौर पर नितिन गडकरी और जेपी नड्डा का नाम चल रहा है, लेकिन गडकरी के मंत्री बनने की ज्यादा संभावना है।

पार्टी के भीष्म पितामह लालकृष्ण आडवाणी के स्पीकर बनने की बजाए संरक्षक की भूमिका में ही रहने की चर्चा है। हालांकि पहले कहा जा रहा था कि वे लोकसभा स्पीकर बन सकते हैं, लेकिन अब नए स्पीकर के तौर पर करिया मुंडा का नाम सामने आ रहा है।

विज्ञापन

राजनाथ, जेटली, गडकरी और सुषमा के नाम की चर्चा

Modi today meet with president pranab mukherjee for government formation

वे 15वीं लोकसभा में डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं। मोदी के मंत्रिमंडल में राजनाथ को गृह, अरुण जेटली को वित्त मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। वित्त मंत्री के तौर पर अरुण शौरी का नाम भी सामने आ रहा है।

सुषमा को मानव संसाधन विकास मंत्री बनाने की बात हो रही है। गडकरी को रेल या शहरी विकास मंत्री और बीसी खंडूरी को राष्ट्रीय राजमार्ग व सड़क परिवहन मंत्री बनाया जा सकता है।

रामव‌िलास पासवान का भी नाम जोरों पर

Modi today meet with president pranab mukherjee for government formation

विदेश मंत्री के तौर पर रविशंकर प्रसाद का नाम चल रहा है। एनडीए के सहयोगियों में एलजेपी प्रमुख रामविलास पासवान को इस बार रेल मंत्रालय मिलने की कोई संभावना नहीं है।

शिवसेना का मंत्रिमंडल में शामिल होना तय है, लेकिन शिरोमणि अकाली दल सरकार में शामिल नहीं होने की बात कह चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed