फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi tells upa's vision to own

'यूपीए के विजन को मोदी बात रहे हैं अपना'

Tue, 21 Jan 2014 03:25 PM IST
Updated Tue, 21 Jan 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
modi tells upa's vision to own

केंद्र सरकार की नाकामियों पर अपने आर्थिक विजन के साथ हल्ला बोल चुके नरेंद्र मोदी पर अब केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने पलटवार किया है। आनंद शर्मा ने मोदी के आर्थिक एजेंडे को पूरी तरह खोखला बताते हुए कहा है कि वह उधार के आइडिया बेच रहे हैं। मोदी जिस विजन की बात कर रहे हैं यूपीए सरकार उस पर पहले ही काम शुरू कर चुकी है।

विज्ञापन


सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में आनंद शर्मा ने भाजपा की राष्ट्रीय परिषद में दिए मोदी के भाषण पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेशनल मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी और नेशनल इनवेस्टमेंट जोन के तहत 14 इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाने का काम शुरू हो चुका है।

विज्ञापन

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट

modi tells upa's vision to own
दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है और ऐसा ही कॉरिडोर अमृतसर से कोलकाता के बीच बनाने की तैयारी है। इसी तरह केंद्र सरकार पहले ही 8 नए आईआईटी और 7 नए आईआईएम के अलावा कई केंद्रीय विश्वविद्यालय खोल चुकी है। जिन कामों को यूपीए सरकार करके दिखा चुकी है, उसे नरेंद्र मोदी अपना बता रहे हैं।

गौरतलब है रविवार को भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सम्मेलन में नरेंद्र मोदी ने ब्रांड इंडिया पर जोर देने के साथ-साथ अपना आर्थिक विजन सामने रखा था। इसमें स्वर्णिम चतुर्भुज योजना की तर्ज पर देश के चारों कोनों को बुलेट ट्रेन से जोड़ने, सेटेलाइट व स्मार्ट सिटी का जाल बिछाने और महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए अलग से फंड बनाने जैसे कई विचार पेश किए थे।

आनंद शर्मा ने मोदी के इन दावों को चुनौती देते हुए कहा है कि उन्हें न तो आर्थिक मुद्दों की समझ है और न ही कोई ठोस विजन है। लेकिन फिर भी सब्जबाग दिखा रहे हैं।

एफडीआई से हाथ खींचना आसान नहीं

modi tells upa's vision to own

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा मल्टीब्रांड रिटेल में एफडीआई पर फैसला पलटने पर केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा का कहना है कि एफडीआई राज्य का विषय नहीं है।

विज्ञापन

गुजरात में टैक्स क्यों नहीं हटाते मोदी

modi tells upa's vision to own

आयकर खत्म करने के सुझावों को आनंद शर्मा ने पूरी तरह अव्यवहारिक करार दिया है। उन्हें मोदी को चुनौती दी कि अगर वह जनता से टैक्स का बोझ कम करना चाहते हैं, तो सबसे पहले गुजरात में टैक्स माफ करके दिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed