फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi target media

'नाराज' मोदी ने मीडिया पर साधा निशाना

Sat, 03 Jan 2015 10:10 PM IST
Updated Sat, 03 Jan 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
modi target media

मीडिया के एक पक्ष द्वारा लगातार निशाना बनाए जाने के बाद नाराज दिख रहे मोदी ने एक कार्यक्रम में मीडिया पर अपरोक्ष रूप से निशाना साधा। एक कार्यक्रम में बोलते हुए मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में आलोचना का बड़ा महत्व है।

विज्ञापन


आलोचना हर स्तर पर होनी चाहिए, खासकर सरकार के कार्यों को लेकर तो जरूर। आलोचना का जोरदार पक्ष लेते हुए मोदी ने कहा कि आलोचना का महिमामंडन होना चाहिए। इससे अच्छा कार्य करने की प्रेरणा तो मिलती ही है कार्य का स्तर भी सुधरता है।
विज्ञापन


इसी बीच उनका निशाना मीडिया बन गया। उन्होंने नाराजगी जताई कि सिर्फ आलोचना के बजाय आजकल आरोप ज्यादा लगाए जा रहे हैं, लेकिन सिर्फ आरोप लगाने से कुछ नहीं होता। इससे चीजें वहीं की वहीं रह जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आलोचना न करने से बिगड़ रहे सत्ता में बैठे लोग

modi target media

आरोप लगाने से कुछ निषकर्ष नहीं निकलता। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ती। जबकि आलोचना के लिए दिमाग लगाना पड़ता है। इसके आगे बढ़ते हुए मोदी ने कहा कि यह लोकतंत्र का दुर्भाग्य है कि यहां आलोचना नहीं होती।

भारत के उज्जवल भविष्य के लिए आलोचना करनी चाहिए। मीडिया को भी आरोप लगाने की बजाय अलोचना पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। जिससे कुछ सार्थक निकल कर सामने आ सके। हम जितनी सटीक आलोचना करेंगे उतनी ज्यादा विचारों मे शु‌दि्ध आएगी। जितनी हम गलत आलोचना करेंगे उतनी ही चीजें बिगड़ेंगी।

उन्होंने कहा आलोचना न होने से ही सरकारें बर्बाद हो रही हैं। इसलिए हमे 2015 में आलोचना करने का संकल्प लेना चाहिए। हालांकि मोदी के इस बयान के बाद मीडिया के एक वर्ग से उनकी आलोचना के सुर भी उठने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed