{"_id":"e53de1e5310e5dbb557454c8f85951eb","slug":"modi-swach-bharat-abhiyan-oath-on-two-october-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अक्तूबर को स्वच्छता पर शपथ दिलाएंगे मोदी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दो अक्तूबर को स्वच्छता पर शपथ दिलाएंगे मोदी
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Tue, 30 Sep 2014 07:53 PM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी के जन्म दिवस दो अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सफाई को लेकर देशवासियों को शपथ दिलाएंगे। वह सभी से यह शपथ लेने को कहेंगे, ‘मैं स्वच्छता को लेकर प्रतिबद्ध रहूंगा और इसको समय दूंगा... मैं कभी गंदगी नहीं फैलाऊंगा और न ही किसी को ऐसा करने दूंगा।’
विज्ञापन
मोदी सरकार की योजना महात्मा गांधी के 150वें जन्म दिवस दो अक्तूबर 2019 तक देश को पूरी तरह स्वच्छ बनाने की है। दो अक्तूबर को दिलाए जाने वाले शपथ के प्रारूप में लिखा गया है कि महात्मा गांधी ने एक ऐसे भारत का सपना देखा था जो न केवल आजाद हो बल्कि स्वच्छ और विकसित भी हो।
विज्ञापन
उन्होंने भारत माता को आजाद करवाया और अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि देश को स्वच्छ बनाकर हम भारत माता की सेवा करें।
प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक कार्यक्रम में लोगों को शपथ दिलाएंगे। सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से इसी के अनुरूप शपथ लेने को कहा है।