{"_id":"f7063ffbef37603a77d9d09914af4516","slug":"modi-spying-woman-congress-president-pranab-mukherjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को घेरने के लिए अब बड़ा दांव खेलेगी कांग्रेस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी को घेरने के लिए अब बड़ा दांव खेलेगी कांग्रेस
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 25 Nov 2013 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2009 में युवती की जासूसी मामले में भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को घेरने के लिए कांग्रेस सोमवार को बड़ा राजनीतिक दांव चलेगी।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी की महिला शाखा सोमवार को कई महिला संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात कर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करेगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पोर्टल कोबरा पोस्ट और गुलेल ने बीते दिनों गुजरात के तत्कालीन गृह राज्यमंत्री अमित शाह पर ‘साहेब’ के लिए बंगलूरू की आर्किटेक्ट युवती की अहमदाबाद में जासूसी कराने का दावा किया था।
विज्ञापन
इसके अगले ही दिन कांग्रेस ने दावा किया था कि शाह ने जिस ‘साहेब’ के लिए युवती की जासूसी कराई वह कोई और नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी थे। इसके बाद से कांग्रेस लगातार इस जासूसी मामले को तूल देने की कोशिश में जुटी हुई है।
कांग्रेस की ओर से आरोप लगने के बाद भाजपा ने मोदी का बचाव करते हुए कहा था कि युवती के पिता ने उसे सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया था और इसी बात को ध्यान में रखकर उसके बारे में जानकारी जुटाई गई थी।