फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Narendra Modi's Ultimat

योजनाओं पर पीएम मोदी का मंत्रियों को अल्टीमेटम!

Sat, 08 Nov 2014 01:13 PM IST
Updated Sat, 08 Nov 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों को मौजूदा घोषित योजनाओं को जनवरी तक पूरा करने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के बाद से परिवहन, बुनियादी ढांचे, ग्रामीण विकास, पर्यावरण, खेल और स्किल डेवलपमेंट से जुड़े केंद्र सरकार के सभी मंत्रालय अपनी नीतियों और घोषित योजनाओं को अंजाम देने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की इच्छा अगले वित्त वर्ष की शुरुआत से पहले बुनियादी मसलों को दुरुस्त करने की है ताकि फरवरी के बाद वे अपने विकासवादी योजनाओं को रफ्तार दे सकें।
विज्ञापन


मोदी के सपने को पंख लगाने के लिए खेल एवं स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय के अधिकारी नई नीति बनाने के साथ सरकार की घोषित योजनाओं के आगाज की तैयारी में हैं। तो वहीं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कृषि चैनल के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों के लिए घोषित अरुण प्रभात चैनल को जनवरी तक लांच करने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'जनवरी तक पूरी हों घोषित योजनाएं'

Narendra Modi's Ultimat

ढांचागत परियोजनाओं को पंख लगाने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय भी भूमि अधिग्रहण कानून में कुछ अहम बदलाव की तैयारी में जुटा है। केंद्र में मोदी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवाओं के लिए सरकार नए वर्ष की शुरुआत में ढेर सारी सौगात देने की तैयारी में है।

सरकार ने जनवरी 8-12 के बीच असम के माजुली में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन रखा है। इस आयोजन के समापन अवसर पर स्वयं प्रधानमंत्री मोदी देशभर से आए युवाओं को संबोधित करेंगे। वह युवाओं के लिए कुछ सौगातों का भी ऐलान करेंगे।

अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में एक समिति ने ओलंपिक 2016 के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसमें राहुल द्रविड, मैरी कॉम, अभिनव बिंद्रा सरीखे खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। ताकि सही टैलेंट की खोज हो सके। नए खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए सरकार नेशनल स्पोर्ट्स टैलेंट स्कीम बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed