{"_id":"4ef3c152-74d3-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"modi-should-become-home-minister-and-digvijay-prime-minister-says-govindacharya","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी गृहमंत्री, दिग्विजय प्रधानमंत्री बनने लायक'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मोदी गृहमंत्री, दिग्विजय प्रधानमंत्री बनने लायक'
भोपाल/एजेंसी
Updated Tue, 12 Feb 2013 10:46 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की तेज होती मांग के बीच भाजपा के पूर्व नेता गोविंदाचार्य ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री पीएम नहीं, बल्कि गृह मंत्री बनने लायक हैं।
विज्ञापन
गोविंदाचार्य ने साथ ही रक्षा मंत्री एके एंटनी को भी प्रधानमंत्री पद का योग्य उम्मीदवार करार दिया। पूर्व भाजपा नेता ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी को सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन
सोमवार को यहां एक कार्यक्रम में गोविंदाचार्य ने कहा कि मेरे हिसाब से एंटनी और दिग्विजय सिंह प्रधानमंत्री बनने के योग्य हैं। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि दोनों के पास अच्छा काम करने के लिए प्रशासनिक अनुभव है।
विज्ञापन
मोदी और राहुल के बारे में उन्होंने कहा कि यह दोनों प्रधानमंत्री पद के लिए सही नहीं हैं। हालांकि उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री को गृह मंत्री पद के लिए उपयुक्त बताया।
गोविंदाचार्य ने साथ ही कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी जरूर भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।