फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi said congress lying about development

विकास के मुद्दे पर झूठ बोल रही है कांग्रेस: नरेंद्र मोदी

Thu, 04 Oct 2012 04:35 PM IST
दाहोद/इंटरनेट डेस्क
दाहोद/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 04 Oct 2012 04:35 PM IST
विज्ञापन
modi said congress lying about development
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि विकास के मामले में कांग्रेस झूठ बोल रही है। दाहोद में आयोजित रैली में बोलते हुए मोदी ने कहा कि देश में महंगाई के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।
विज्ञापन


मोदी ने सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन वह अपने इस वादे से मुकर चुकी हैं। देश में जितनी महंगाई है, उसके लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है। मोदी ने कहा कि राजकोट में कांग्रेस कभी नहीं जीतेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार को राजकोट में आयोजित रैली में सोनिया गांधी ने गुजरात सरकार पर राज्य में विकास ना करने का आरोप लगाया था। सोनिया ने कहा था कि गुजरात के लिए एनडीए के मुकाबले उनकी सरकार ने 50 प्रतिशत अधिक फंड दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया के आरोपों पर भाजपा ने भी चुटकी ली है। भाजपा ने कहा कि शायद सोनिया गांधी की याददाश्त इतनी कमजोर हो गई है कि उन्हें केंद्र सरकार के घपले याद नहीं आते। भाजपा ने यह भी कहा कि एक तरफ सोनिया भ्रष्टाचार की बात कर रही हैं और दूसरी तरफ भ्रष्टाचार की ही वजह से निलंबित किए गए एक कांग्रेस सांसद को स्थायी समिति के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed